सारी–बिजराकोट सड़क के डामरीकरण को ₹2.80 करोड़ मंजूर, क्षेत्रीय जनता ने जताया मंत्री भरत सिंह चौधरी का आभार

3.15 किलोमीटर सड़क का होगा डामरीकरण, तल्ला नागपुर क्षेत्र में आवागमन की सुविधा होगी बेहतर रुद्रप्रयाग। जनपद के तल्ला नागपुर क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। राज्य योजना के अंतर्गत सारी–बिजराकोट मोटर मार्ग के 3.15 किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण कार्य के लिए शासन की ओर से ₹2.80 […] The post सारी–बिजराकोट सड़क के डामरीकरण को ₹2.80 करोड़ मंजूर, क्षेत्रीय जनता ने जताया मंत्री भरत सिंह चौधरी का आभार appeared first on Uttarakhand 24X7.

Nov 13, 2026 - 18:34
 159  2.4k
सारी–बिजराकोट सड़क के डामरीकरण को ₹2.80 करोड़ मंजूर, क्षेत्रीय जनता ने जताया मंत्री भरत सिंह चौधरी का आभार

3.15 किलोमीटर सड़क का होगा डामरीकरण, तल्ला नागपुर क्षेत्र में आवागमन की सुविधा होगी बेहतर

रुद्रप्रयाग। जनपद के तल्ला नागपुर क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। राज्य योजना के अंतर्गत सारी–बिजराकोट मोटर मार्ग के 3.15 किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण कार्य के लिए शासन की ओर से ₹2.80 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे समय से सड़क के बेहतर होने की उम्मीद लगाए बैठे क्षेत्रीय ग्रामीणों में इस स्वीकृति से खुशी का माहौल है।
सड़क के डामरीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को बरसात और अन्य मौसम में सड़क की खराब स्थिति से होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस कार्य को क्षेत्र के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

The post सारी–बिजराकोट सड़क के डामरीकरण को ₹2.80 करोड़ मंजूर, क्षेत्रीय जनता ने जताया मंत्री भरत सिंह चौधरी का आभार appeared first on Uttarakhand 24X7.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow