Uttarakhand Weather: पहाड़ों में फिर गिरेगी बर्फ!मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। नवंबर आते ही ठंड में ही इजाफा होने लगा है। आगे और भी ज्यादा ठंड बढ़ने के आसार है। दो जिलों को छोड़कर फिलहाल प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तो वहीं 13 नवंबर से मौसम करवट लेगा। पहाड़ी … The post Uttarakhand Weather: पहाड़ों में फिर गिरेगी बर्फ!मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Nov 12, 2026 - 09:34
 114  36k
Uttarakhand Weather: पहाड़ों में फिर गिरेगी बर्फ!मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। नवंबर आते ही ठंड में ही इजाफा होने लगा है। आगे और भी ज्यादा ठंड बढ़ने के आसार है। दो जिलों को छोड़कर फिलहाल प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तो वहीं 13 नवंबर से मौसम करवट लेगा। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी होने के आसार है।

उत्तराखंड में 12 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग ने 12 नवंबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तो वहीं 3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है।

वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार को प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल कहीं पर भी ज्यादा बारिश की कोई संभावना नजर नही आ रही है।

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी देहरादून की बात करें तो आसमान साफ रहने के चलते दिन में हल्की धूप खिल सकती है। तो वहीं सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास बढ़ेगा।

13 नवंबर का मौसम अपडेट

जबकि 13 नवंबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा। वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश और 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ़बारी की संभावना जताई है। 

The post Uttarakhand Weather: पहाड़ों में फिर गिरेगी बर्फ!मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow