मन्दाकिनी शरदोत्सव को अगले वर्ष मिलेगा भव्य स्वरूप, कैबिनेट मंत्री ने मेला समिति को दिए दो लाख रुपये.
चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ, अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने की घोषणा जल्द धरातल पर उतारने का दिया भरोसा अगस्त्यमुनि। मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेला समिति […] The post मन्दाकिनी शरदोत्सव को अगले वर्ष मिलेगा भव्य स्वरूप, कैबिनेट मंत्री ने मेला समिति को दिए दो लाख रुपये. appeared first on Uttarakhand 24X7.
चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ, अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने की घोषणा जल्द धरातल पर उतारने का दिया भरोसा
अगस्त्यमुनि। मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेला समिति को आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही अगले वर्ष मेले को और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की बात कही।
कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंज्वाल ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मेले को उसकी प्रतिष्ठा और क्षेत्रीय महत्व के अनुरूप राज्य स्तरीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। साथ ही अगस्त्यमुनि नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने के प्रस्ताव को जल्द धरातल पर उतारने का आग्रह किया।
The post मन्दाकिनी शरदोत्सव को अगले वर्ष मिलेगा भव्य स्वरूप, कैबिनेट मंत्री ने मेला समिति को दिए दो लाख रुपये. appeared first on Uttarakhand 24X7.
What's Your Reaction?