जैनी की शिकायत पर हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच शुरू, 23 साल के बेटे के DNA टेस्ट की मांग

Uttarakhand Politics : वर्ष 2003 में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली इंदिरा डेंजी (जैनी) की शिकायत पर देहरादून पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर आरोप लगाने वाली जैनी ने पुलिस मुख्यालय को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने […]

Nov 9, 2026 - 00:34
 139  80.8k
जैनी की शिकायत पर हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच शुरू, 23 साल के बेटे के DNA टेस्ट की मांग

Uttarakhand Politics : वर्ष 2003 में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली इंदिरा डेंजी (जैनी) की शिकायत पर देहरादून पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर आरोप लगाने वाली जैनी ने पुलिस मुख्यालय को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने 23 वर्षीय बेटे की जैविक पहचान स्पष्ट करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने का अनुरोध भी किया है।

जैनी का आरोप है कि वर्ष 2003 में हरक सिंह रावत ने उनके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। शिकायत में उन्होंने दावा किया है कि कथित घटना के समय हरक सिंह रावत सरकार में प्रभावशाली पद पर थे। जैनी का आरोप है कि उनके राजनीतिक प्रभाव के चलते उस समय मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

अपने प्रार्थना पत्र में जैनी ने कहा है कि उनका 23 वर्षीय बेटा अपनी पहचान को लेकर सवालों का सामना कर रहा है। इसी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने डीएनए जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने वर्ष 2003 के कथित मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की अपील की है।

पुलिस मुख्यालय को 7 नवंबर को मिला जैनी का प्रार्थना पत्र देहरादून पुलिस को भेज दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने इसकी जांच डोईवाला की क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा को सौंपी है। उन्हें शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोट: खबर में लगाए गए आरोपों को शिकायतकर्ता के दावों के रूप में ही प्रस्तुत किया गया है। इनकी स्वतंत्र पुष्टि या आरोपों की सत्यता को स्थापित तथ्य के रूप में नहीं लिखा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow