सुहावने मौसम के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अब तक 18.74 लाख ने किए दर्श

केदारनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और दिव्य वातावरण कर रहा आकर्षित   रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। अनुकूल मौसम के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं। बर्फ से ढकी […] The post सुहावने मौसम के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अब तक 18.74 लाख ने किए दर्श appeared first on Uttarakhand 24X7.

Nov 1, 2026 - 18:34
 149  1.1k
सुहावने मौसम के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अब तक 18.74 लाख ने किए दर्श

केदारनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और दिव्य वातावरण कर रहा आकर्षित

 

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। अनुकूल मौसम के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं। बर्फ से ढकी हिमालय की ऊंची चोटियां और धाम का अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित कर रहा है। दर्शन के साथ ही श्रद्धालु यहां के आध्यात्मिक और प्राकृतिक वातावरण का आनंद भी ले रहे हैं।
रविवार सुबह से ही केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कोई पैदल यात्रा कर तो कोई घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलीकॉप्टर के माध्यम से धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर रहा है। तापमान में गिरावट और बढ़ती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है।
इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा में अब तक 18 लाख 74 हजार 100 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शेष दिनों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। जिला प्रशासन की ओर से धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने, खानपान, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं रुद्रप्रयाग पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगातार मुस्तैद हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की उम्मीद है।

The post सुहावने मौसम के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अब तक 18.74 लाख ने किए दर्श appeared first on Uttarakhand 24X7.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow