दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, राजधानी में AQI 400 पार, सांस लेना मुश्किल

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत का दबदबा देखने को मिला। यहां भारत के कई शहर बाकियों से कहीं ज्यादा आगे है। बात करें आंकड़ों की तो दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के हैं। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह की बात करें तो राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया में … The post दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, राजधानी में AQI 400 पार, सांस लेना मुश्किल appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Nov 11, 2026 - 00:34
 140  1.3k
दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, राजधानी में AQI 400 पार, सांस लेना मुश्किल

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत का दबदबा देखने को मिला। यहां भारत के कई शहर बाकियों से कहीं ज्यादा आगे है। बात करें आंकड़ों की तो दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के हैं। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह की बात करें तो राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का AQI 821 दर्ज किया गया। इस लिस्ट में भारत के शहरों के अलावा सिर्फ पाकिस्तान का लाहौर शामिल है। जिसका 430 AQI 14वें स्थान पर रहा।

राजधानी दिल्ली में AQI 400 पार

इसके साथ ही दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली में आज मंगलवार सुबह छह बजे चांदनी चौक का AQI 400 के पार रहा। तो वहीं कई इलाकों में 300 से ज्यादा AQI दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन और हरियाणा के बहादुरगढ़ में AQI 400 के पार दर्ज किया गया।

इन शहरों में सांस लेना मुश्किल!

इसके अलावा नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 तक दर्ज हुआ। मालूम हो कि AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 201 से 300 के बीच होता है तो ये हवा खराब मानी जाती है। वहीं 301 से 400 तक इसे बहुत खराब की श्रेणी में रखा जाता है। 401 से 500 गंभीर श्रेणी मानी जाती है। जिसका असर लोगों के स्वास्थय पर पड़ता है।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर जवाब मांगा

दिल्ली-NCR में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित है। कोर्ट ने कहा कि गाड़ियों से धुआ निकलने से तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कोर्ट ने तुरंत कदम उठाने और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सरकारों से जवाब मांगा है। इसमें MCD और दिल्ली पुलिस भी शामिल है।

The post दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, राजधानी में AQI 400 पार, सांस लेना मुश्किल appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow