11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, तैयारियों का जायजा लेने धाम पहुंचे डीएम

केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के धार्मिक समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और […] The post 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, तैयारियों का जायजा लेने धाम पहुंचे डीएम appeared first on Uttarakhand 24X7.

Nov 11, 2026 - 00:34
 159  1.3k
11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, तैयारियों का जायजा लेने धाम पहुंचे डीएम

केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के धार्मिक समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंगलवार को बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने केदारनाथ मंदिर में प्रवेश किया। इसके साथ ही धाम में कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार सुबह निर्धारित शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस ऐतिहासिक धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
वहीं पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तैयार रखने तथा आपदा प्रबंधन विभाग को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया है।
लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत, नगर निकाय और सुलभ सहित सभी संबंधित विभागों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का प्रयास है कि बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने का धार्मिक समारोह श्रद्धा, परंपरा और पूर्ण सुरक्षा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

The post 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, तैयारियों का जायजा लेने धाम पहुंचे डीएम appeared first on Uttarakhand 24X7.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow