‘मुझे छेड़ोगे तो…’, कॉन्सर्ट में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने उठाया ‘डबल स्टैंडर्ड’ का मुद्दा

पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। अपने ऑरा इंडिया टूर 2026 में शनिवार शाम, 21 नवंबर को उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म किया। ऐसे में अहमदाबाद में कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर को चार गाने गाने से मना कर दिया गया। इसी को लेकर सिंगर ने डबल स्टैंडर्ड का मुद्दा … The post ‘मुझे छेड़ोगे तो…’, कॉन्सर्ट में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने उठाया ‘डबल स्टैंडर्ड’ का मुद्दा appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Nov 23, 2026 - 18:34
 153  4.1k
‘मुझे छेड़ोगे तो…’,  कॉन्सर्ट में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने उठाया ‘डबल स्टैंडर्ड’ का मुद्दा

पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। अपने ऑरा इंडिया टूर 2026 में शनिवार शाम, 21 नवंबर को उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म किया। ऐसे में अहमदाबाद में कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर को चार गाने गाने से मना कर दिया गया। इसी को लेकर सिंगर ने डबल स्टैंडर्ड का मुद्दा उठाया।

सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा इंडिया टूर 2026

दरअसल डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर (DCPO) ने पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखा। जिसमें सिंगर की परफॉर्मेंस के चार ट्रैक पर रोक लगाने की मांग रखी गई। जिसमें पटियाला पैग, 5 तारा ठेके, जेब विचो फीम और जट्ट फायर करदा शामिल थे।

हालांकि 21 नवंबर को सिंगर ने एक ‘रोक’ वाला ट्रैक परफॉर्म किया। जिससे उनके प्रोटोकॉल तोड़ने पर सवाल खड़े हो गए। इसी को लेकर सिंगर ने कोल्डप्ले का उदाहरण देते हुए ‘डबल स्टैंडर्ड’ की बात कही। वीडियो के लिंक के लिए यहां क्लिक करें

कॉन्सर्ट के दौरान ऑडियंस के सामने रखी अपनी बात

अपनी परफॉर्मेंस से पहले दिलजीत दोसांझ ने ऑडियंस के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म करने पर गर्व जताया। साथ ही फैंस का धन्यवाद भी दिया। पंजाबी सिंगर ने कहा, “आज हम जिस स्टेडियम में हैं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।इस बात पर हमें गर्व होना चाहिए। हमने वेम्बली में शो किया, लेकिन इस जगह पर आकर शो करने का जो तमन्ना थी, वो आप लोगों ने पूरी की, थैंक्यू सो मच आई लव यू।”

कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का किया जिक्र

पिछले साल इसी जगह पर कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट हुआ था। उसी को याद करते हुए दिलजीत ने कहा कि उसी दिन उन्होंने ये तय किया था कि वो इस स्टेडियम में परफॉर्म करना चाहते हैं। हालांकि अपने गानों पर हुए ऑब्जेक्शन पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने इसकी तुलना ब्रिटिश बैंड के ट्रैक ‘हिमन फॉर द वीकेंड’ से की। जिसकी लाइन है “आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई।”

‘दिलजीत गाएगा तो प्रॉब्लम है…’- सिंगर

उन्होंने पूछा, “पिछले साल, जब पूरा बैंड यहां आया और कोल्डप्ले ने परफॉर्म किया, तो मैंने उसी दिन सोच लिया था कि मैं यहां आकर शो करूंगा. लेकिन मैं एक बात कहूंगा. जब कोल्डप्ले का बैंड गाता है, ‘आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई’, तब तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती. अगर कोल्डप्ले यहां आकर गाते है. मुझे भी वो गाना पसंद है, ‘आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई’ तो उससे किसी को प्रॉब्लम नहीं है, पर दिलजीत गाएगा तो प्रॉब्लम है. ये डबल स्टैंडर्ड क्यों हैं? कोई बाहर से आकर कलाकार गाएगा तो उससे दिक्कत नहीं होती, दिलजीत से दिक्कत है मुझसे कहते हैं, ‘तू बाहर से आया है.’ मेरा जन्म तो यहीं हुआ है, मैं होनोलूलू थोड़ी पैदा हुआ हूं. मैं पूरी दुनिया में घूमता हूं और मेरे पीछे जो भी म्यूजिशियन हैं, वे सभी इंडियंस हैं जो यहीं पैदा हुए हैं. उनके लिए जोरदार तालियां. ये वही लोग हैं जो मेरे साथ दुनिया भर में घूमते हैं.”

कॉन्सर्ट में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने उठाया ‘डबल स्टैंडर्ड’ का मुद्दा

उन्होंने कहा, “ये दोहरा मापदंड जो है वो मुझे तो समझ नहीं आता सर, पाबंदियां मेरे पर ही लगानी आप लोगों को. अच्छा जो मेरे पर पाबंदियां लगाते हैं, मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं है, मैं पूरे मजे ले रहा हूं, मेरी तरफ से भी उनको आई लव यू है.”

इसके बाद सिंगर ने एक पंजाबी शेर सुनाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शेर पर भी कोई रोक नहीं लगेगी. उन्होंने कहा, “एक शेर सुना दूं? सुना देता हूं, उसके बाद, पता नहीं शेर पर भी पाबंदी लग जाए. जो होया ए होड़ा ही सी, ते होड़ी रुकदया, ते रुकदी नहीं, एक बारी जदो सुरू हो जावे, दल फिर ऐवी रुकदी नहीं.”

‘मुझे छेड़ोगे तो मैं जवाब दूंगा…’

उन्होंने कहा, “देखो अगर आप मुझे छेड़ोगे तो मैं जवाब दूंगा, आप मुझे हत्थी पड़ोगे, तो मैं ट्रेंड करूंगा. तो मुझे छेड़ो मत. मैं प्रोग्राम करूंगा, टैक्स दूंगा चला जाऊंगा और पूरी दुनिया भर में पंजाबी संगीत और इंडियन संगीत यही फैलाऊंगा. तो प्लीज छेड़ो मत. और जिससे ये पंगे ले रहे है, वो बंदा कब से यहां से जा चुका है.” बताते चलें कि दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद के बाद अगला लाइव शो 27 नवंबर को मुंबई में महालक्ष्मी रेस कोर्स में है।

The post ‘मुझे छेड़ोगे तो…’, कॉन्सर्ट में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने उठाया ‘डबल स्टैंडर्ड’ का मुद्दा appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow