अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अजित डोभाल पर हत्या की साजिश का आरोप

भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका की एक अदालत ने 19 साल सात महीने की सजा सुनाई है। ये सजा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में सुनाई गई है। इस साल के शुरुआत में 55 साल के निखिल ने हत्या के लिए सुपारी देने, साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग … The post अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अजित डोभाल पर हत्या की साजिश का आरोप appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Nov 22, 2026 - 09:34
 110  30.8k
अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अजित डोभाल पर हत्या की साजिश का आरोप

भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका की एक अदालत ने 19 साल सात महीने की सजा सुनाई है। ये सजा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में सुनाई गई है। इस साल के शुरुआत में 55 साल के निखिल ने हत्या के लिए सुपारी देने, साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप कबूल कर लिए थे।

अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल सजा

शुक्रवार को जब सजा सुनाई जा रही थी उस दौरान निखिल ने कोर्ट में पन्नू से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने किए पर अफसोस है। दरअसल न्यूयॉर्क की सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने ये फैसला सुनाया। भारत ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को एक जुलाई 2020 को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था। पन्नू पर भारत में अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप है।

निखिल ने कहा- पन्नू और सिख समुदाय से माफी मांगता हूं

करीब छह मिनट तक इंग्लिश में निखिल ने अपनी बात कोर्ट में सामने रखी। इस दौरान वो काफी भावुक हो गए। उन्होंने महात्मा गांधी, मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग का जिक्र करते हुए कहा कि वे इन नेताओं के बताए रास्ते पर चलना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने पन्नू की तरफ देखकर कहा, “मैंने जो किया, उसे बदल नहीं सकता। मैं पन्नू, सिख समुदाय और इससे जुड़े लोगों से माफी मांगता हूं। मुझे अफसोस है।”

पन्नू बोला- 1200 दिन से सामान्य काम नहीं कर पाया

सुनवाई के दौरान पन्नू ने भी कोर्ट में अपनी बात रखी। उसने कहा कि जब हत्या की साजिश का खुलासा हुआ उसके बाद से वो 1200 दिनों से ज्यादा समय तक सामान्य तरीके से वकालत का काम नहीं कर पाए हैं।

NSA डोभाल और पूर्व रॉ चीफ को अमेरिकी समन

पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में NSA अजित डोभाल और पूर्व रॉ चीफ सामंत गोयल को भी अमेरिकी समन भेजा गया था। 13 नवंबर को न्यूयॉर्क की सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जज कैथरीन पोल्क फैला ने हेग कन्वेंशन के तहत डोभाल और गोयल को समन जारी करने का आदेश दिया था।

पन्नू ने डोभाल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया

खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि डोभाल ने भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। बता दें कि भारत में पन्नू कई आतंकी मामलों में वांछित है।

भारत ने पन्नू के मुकदमे को किया खारिज

तो वहीं भारत ने पन्नू के मुकदमे को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए गए मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोपों को स्वीकार नहीं करता।

The post अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अजित डोभाल पर हत्या की साजिश का आरोप appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow