जखोली के करछोला-अर्जुन बैंड के समीप हुआ हादसा, मृतकों में वाहन चालक समेत दो महिलाएं शामिल; पुलिस, SDRF और DDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली तहसील क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करछोला-जखनोली क्षेत्र में अर्जुन बैंड के समीप एक इको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच […] The post जखोली के करछोला-अर्जुन बैंड के समीप हुआ हादसा, मृतकों में वाहन चालक समेत दो महिलाएं शामिल; पुलिस, SDRF और DDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान appeared first on Uttarakhand 24X7.

Nov 23, 2026 - 00:34
 102  3.4k
जखोली के करछोला-अर्जुन बैंड के समीप हुआ हादसा, मृतकों में वाहन चालक समेत दो महिलाएं शामिल; पुलिस, SDRF और DDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली तहसील क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करछोला-जखनोली क्षेत्र में अर्जुन बैंड के समीप एक इको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार, 22 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:59 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अर्जुन बैंड, करछोला-जखनोली के समीप वाहन संख्या UK 13 TA 4410 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग की ओर से SDRF, DDRF, फायर सर्विस, पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। वाहन में सवार सभी आठ लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन की ओर से जारी विवरण के अनुसार मृतकों की पहचान वाहन चालक विजय सिंह पंवार (44 वर्ष), निवासी करछोला, तहसील जखोली, श्रीमती बसंती देवी (52 वर्ष), पत्नी कृति सिंह, निवासी ग्राम तैला, तहसील जखोली तथा श्रीमती सुनीता देवी (35 वर्ष), पत्नी भरत सिंह, निवासी ग्राम तैला, तहसील जखोली के रूप में हुई है।

पांच लोग घायल, दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
हादसे में घायल लोगों में सतपाल सिंह पंवार पुत्र स्व. सुंदर सिंह, निवासी कुनियाली को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। शिवानी (15 वर्ष), पुत्री शूरवीर सिंह तथा दिव्यांशी (13 वर्ष), पुत्री राकेश सिंह रावत, दोनों निवासी करछोला, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया गया। इनमें से शिवानी को रेफर कर बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया, जबकि दिव्यांशी का उपचार जखोली में किया गया।
वहीं अंजली (26 वर्ष) और समीता, दोनों निवासी करछोला, को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से हादसे में तीन लोगों की मृत्यु और पांच लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। दुर्घटना का प्राथमिक कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया गया है।

The post जखोली के करछोला-अर्जुन बैंड के समीप हुआ हादसा, मृतकों में वाहन चालक समेत दो महिलाएं शामिल; पुलिस, SDRF और DDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान appeared first on Uttarakhand 24X7.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow