देहरादून में कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Dehradun News : प्रकाश पर्व के अवसर पर 21 नवंबर को देहरादून में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। देहरादून में कल […]

Nov 21, 2026 - 00:34
 121  3.3k
देहरादून में कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Dehradun News : प्रकाश पर्व के अवसर पर 21 नवंबर को देहरादून में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

देहरादून में कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान

शोभायात्रा की शुरुआत पटेलनगर स्थित गुरुद्वारे से होगी। यहां से जुलूस सहारनपुर चौक, लक्खीबाग पुलिस चौकी, दर्शनी गेट, धामावाला, पलटन बाजार, दर्शन लाल चौक, बुद्धा चौक और सुभाष रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री नानक निवास पहुंचेगा। यहीं शोभायात्रा का समापन होगा।

घर से निकलने से पहले देख लें रूट

यातायात पुलिस के अनुसार, शोभायात्रा सड़क के बाईं ओर निकाली जाएगी और दाईं ओर से वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर पटेलनगर मंडी, लाल पुल, बल्लीवाला और सहारनपुर चौक से वाहनों को जीएमएस रोड के रास्ते घंटाघर की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के घंटाघर से दर्शन लाल चौक पहुंचने पर चकराता रोड से आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

दर्शन लाल चौक और बुद्धा चौक के आसपास भी यातायात के दबाव को देखते हुए रूट में बदलाव किया जाएगा। वहीं, शोभायात्रा के सुभाष रोड पहुंचने पर वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा। सीएमआई और रेसकोर्स चौक से एमकेपी चौक की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

इन स्थानों पर रहेंगे बैरियर प्वाइंट

ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटेलनगर मंडी, बल्लीवाला चौक, लालपुल तिराहा, घंटाघर, बुद्धा चौक, लैंसडाउन चौक, सीएमआई तिराहा और एमकेपी चौक पर बैरियर लगाए जाएंगे। इन स्थानों से वाहनों को शोभायात्रा के मार्ग पर जाने से रोका जाएगा।

यातायात पुलिस ने लोगों से शोभायात्रा वाले रास्तों पर जाने से बचने और निर्धारित डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो लगेगा 1500 रुपये जुर्माना

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर क्रेन से उसे टो किया जाएगा। इसके लिए 1,500 रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा सार्वजनिक रास्तों और चौराहों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow