जौलजीबी मेले में हंगामे पर पुलिस का एक्शन, विधायक प्रतिनिधि समेत 4 कांग्रेसी गिरफ्तार
Pithoragarh News : पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी के विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्बयाल भी शामिल हैं। […]
Pithoragarh News : पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी के विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्बयाल भी शामिल हैं। चारों आरोपियों को डीडीहाट न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Table of Contents
जौलजीबी मेले में हंगामे पर पुलिस का एक्शन
14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद मंच पर माइक बंद किए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। धारचूला विधायक हरीश सिंह धामी ने उन्हें मंच से अपनी बात रखने का मौका नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई थी। देखते ही देखते मामला हंगामे और तोड़फोड़ तक पहुंच गया।
इस दौरान मंच पर रखे माइक, कुर्सियों और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचने के आरोप लगे थे। पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने की बात सामने आई थी। विधायक हरीश धामी का कहना था कि वह जौलजीबी मेले के पदेन अध्यक्ष हैं, इसके बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया।
चार कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
मामले में जौलजीबी कोतवाल की तहरीर पर विधायक हरीश सिंह धामी समेत छह नामजद लोगों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में राम सिंह रोकाया, नृप सिंह गर्बयाल, सौरव मर्तोलिया और विक्रम दानू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोकसेवक के साथ अभद्रता और तोड़फोड़ से जुड़े आरोप शामिल हैं।
What's Your Reaction?