उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: तापमान में आएगी गिरावट, 16 नवंबर का मौसम अपडेट पढ़ें
उत्तराखंड में नवंबर के महीने के साथ ही ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लग गया है। पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग ने 16 नवम्बर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी … The post उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: तापमान में आएगी गिरावट, 16 नवंबर का मौसम अपडेट पढ़ें appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
उत्तराखंड में नवंबर के महीने के साथ ही ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लग गया है। पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग ने 16 नवम्बर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है।
16 नवंबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 16 नवंबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो (16 November uttarakhand weather update) सोमवार को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
21 नवंबर तक उत्तराखंड में शुष्क बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 17 से 21 नवंबर तक राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बताते चलें नवंबर के मध्य में ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह हल्की ठंड के बाद दिन में धूप राहत दे रही है।
The post उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: तापमान में आएगी गिरावट, 16 नवंबर का मौसम अपडेट पढ़ें appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?