अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज

Haridwar News :अंकिता भंडारी की कथित निजी चैट सार्वजनिक किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पहाड़ी महासभा ने सोमवार को हरिद्वार की नगर कोतवाली में विनोद आर्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। विनोद आर्य अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य […]

Nov 17, 2026 - 00:34
 120  16.7k
अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज

Haridwar News :अंकिता भंडारी की कथित निजी चैट सार्वजनिक किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पहाड़ी महासभा ने सोमवार को हरिद्वार की नगर कोतवाली में विनोद आर्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। विनोद आर्य अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता हैं।

अंकिता की चैट सार्वजनिक करने का आरोप

महासभा ने इस पूरे प्रकरण को एक दिवंगत बेटी की निजता और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। संगठन ने मांग की है कि निजी चैट सार्वजनिक किए जाने और इससे जुड़े संभावित कानूनी उल्लंघनों की निष्पक्ष जांच हो तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अंकिता की निजता और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी और उसकी निजता व गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। किसी दिवंगत बेटी की निजी बातचीत को सार्वजनिक करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

Haridwar News

अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई

महासभा के सचिव जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। किसी को भी उसकी निजी चैट सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पुलिस से तत्काल मामले का संज्ञान लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो महासभा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

निजी चैट कहां से मिली, इसकी भी हो जांच

महासभा के संरक्षक सतीश जोशी ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि अंकिता की निजी चैट किस तरह हासिल की गई और उसे सार्वजनिक करने के पीछे क्या वजह थी। कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow