Tehri Bus Accident: एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सीएम ने जाना घायलों का हाल, मुआवजा राशि का किया ऐलान
Tehri Bus Accident: टिहरी हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ऋषिकेश एम्स पहुंचे। जहां सीएम ने एक-एक से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही सरकार ने घायलों और मृतकों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सीएम ने जाना घायलों का हाल … The post Tehri Bus Accident: एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सीएम ने जाना घायलों का हाल, मुआवजा राशि का किया ऐलान appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
Tehri Bus Accident: टिहरी हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ऋषिकेश एम्स पहुंचे। जहां सीएम ने एक-एक से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही सरकार ने घायलों और मृतकों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सीएम ने जाना घायलों का हाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स ऋषिकेश पहुंचकर जनपद टिहरी के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
डॉक्टरों से ली घायलों के इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी
सीएम ने डॉक्टरों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उनके इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को उचित और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा दी जाए, और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके इलाज में कोई कमी न रहे। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद हादसे से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।
मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख और सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार तक की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने टिहरी की डीएम नितिका खंडेलवाल और देहरादून के RTO को निर्देश दिया है कि वे प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत राहत राशि का जल्द वितरण सुनिश्चित करें, और यह भी पक्का करें कि घायलों को उचित और उच्च गुणवत्ता वाला इलाज मिले।
The post Tehri Bus Accident: एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सीएम ने जाना घायलों का हाल, मुआवजा राशि का किया ऐलान appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?