जखोली विकासखण्ड के जखोली गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त..।
रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखण्ड के जखोली गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी है। घटना के बाद से परिवार और गांव में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जखोली गाँव के खुशाल सिंह चौहान पुत्र इंद्र सिंह (50) ने अपनी गौशाला के पास आज दोपहर साढ़े 12 बजे एक […] The post जखोली विकासखण्ड के जखोली गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त..। appeared first on Uttarakhand 24X7.
रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखण्ड के जखोली गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी है। घटना के बाद से परिवार और गांव में मातम पसर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जखोली गाँव के खुशाल सिंह चौहान पुत्र इंद्र सिंह (50) ने अपनी गौशाला के पास आज दोपहर साढ़े 12 बजे एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है। परिजन जब गौशाला पहुंचे तो यह मंजर देख हैरान हो गये। सूचना पर मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। जिसके बाद जखोली पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।
खुशहाल सिंह चौहान घर में खेती बाड़ी का कार्य करते थे, उनके 3 बच्चे बताए जा रहे हैं, और पत्नी गृहिणी है।
फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस की अग्रिम कार्यवाही पर नजर है। जखोली के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार ने इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
The post जखोली विकासखण्ड के जखोली गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त..। appeared first on Uttarakhand 24X7.
What's Your Reaction?