पादरी बजिंदर का महिला को थप्पड़ मारने वाला VIDEO:जालंधर के चर्च में युवती से यौन उत्पीड़न के आरोप, बॉलीवुड हस्तियों के साथ करता है प्रचार

जालंधर में ताजपुर चर्च के पादरी बजिंदर सिंह (42) द्वारा एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि वह फिर विवादों में हैं। इस बार पादरी बजिंदर सिंह द्वारा कुछ युवकों के साथ मिलकर महिला की पिटाई करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पादरी का यह वीडियो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में गुस्साए पादरी बजिंदर सिंह पहले युवकों पर कुछ फेंकते हैं और फिर महिला पर हमला कर देते हैं। जिसके बाद वह उन्हें एक के बाद एक थप्पड़ मारते हैं। हालांकि इस बारे में ताजपुर चर्च और पादरी की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है। सीसीटीवी टाइमिंग के मुताबिक 14 फरवरी दोपहर की है यह घटना पादरी बजिंदर सिंह द्वारा की गई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज करीब 6 मिनट 17 सेकेंड का है। जिसमें पादरी अचानक अपना आपा खो देते हैं और फिर पहले युवक पर कुछ फेंकते हैं। जिसके बाद पादरी बजिंदर सिंह अपनी कुर्सी से उठकर सामने आते हैं। फिर वह सामने बैठे युवक को थप्पड़ मारते हैं। सीसीटीवी टाइमिंग के मुताबिक यह वीडियो इसी साल 14 फरवरी दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट का है। सीसीटीवी में पादरी पास में बैठी महिला से गुस्से में बात करते हुए नजर आ रहा है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पादरी के कार्यालय कक्ष में एक बच्चा और तीन महिलाएं भी मौजूद थीं। इस दौरान पादरी गुस्से में आकर महिला पर कुछ फेंकता है और उसे कुर्सी से उठाकर सामने आ जाता है। जिसके बाद पादरी महिला को थप्पड़ मार देता है। जिसके बाद पादरी उक्त महिला की गर्दन भी पकड़ लेता है। इस दौरान महिला पादरी से बहस करती हुई नजर आ रही है। पादरी जब महिला पर हाथ उठाता है तो मौके पर मौजूद लोग पादरी को पीछे धकेलने के लिए भी पहुंच जाते हैं। लेकिन पादरी नहीं रुकता। इस वीडियो के सामने आने के बाद पादरी फिर से प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। यह पूरी घटना करीब आधे घंटे तक चली। महिला से यौन उत्पीड़न की जांच SIT कर रही पादरी बजिंदर सिंह पर महिला से यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज की गई एफआईआर के बाद कपूरथला पुलिस ने मामले में स्पेशल इंवेस्टिेगेशन टीम (SIT) गठित कर दी थी। एसआईटी में एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी दीप करण सिंह और सिटी थाना एसएचओ विक्रमजीत सिंह को शामिल किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने थाना सिटी में दर्ज कराई थी। एफआईआर में दावा किया गया था कि जालंधर के गांव ताजपुर में 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम' के प्रॉफिट बजिंदर सिंह ने जालंधर में उनके साथ गलत हरकतें कीं। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से चर्च जाने लगे थे। इसी दौरान बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर लेकर अनुचित संदेश भेजने शुरू कर दिए थे। महिला ने आरोप लगाया कि 2022 में बजिंदर सिंह ने उसे चर्च में अकेले कैबिन में बैठाना शुरू कर दिया। वहां वह उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था। आरोपों को बजिंदर सिंह ने बताया था बेबुनियाद खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बजिंदर सिंह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि महिला ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे सब बेबुनियाद हैं। यदि आरोप लगाए हैं तो कोई सबूत तो हो। उन्होंने आगे कहा कि महिला को दौरे पड़ते थे। दुष्ट आत्माओं की दिक्कत थी। वह हमारे यहां इलाज के लिए आई थी। वह तो हमारी बेटी जैसी है और यहां भी वह बेटी की तरह ही रहती थी। इसके आगे कहा- मैं जिस जगह पर पला बढ़ा, विजय उसी जगह का रहने वाला है। मुझे देखकर विजय जलता है। इसी के चलते मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं लोगों को परमेश्वर से जोड़ने का काम करता हूं। मेरे खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया, वो बेबुनियाद है। बॉलीवुड हस्तियों से कनेक्शन, बीमारियों को ठीक करने का दावा पादरी बजिंदर सिंह बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ धर्म प्रचार करते रहे हैं। उनके कार्यक्रमों में बॉलीवुड के कई सितारे आते हैं। उनके कई ऐसे वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं, जहां वे चमत्कारी दावे करते हैं। उनका दावा है कि वे मरे हुए बच्चे को भी जिंदा कर सकते हैं और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी ठीक कर सकते हैं। लोकप्रियता के साथ-साथ बजिंदर सिंह धर्मांतरण के आरोपों से भी जुड़े हैं। रविवार, 11 फरवरी 2024 को राजस्थान के भरतपुर के एक होटल में ईसाई मिशनरी धर्मांतरण कार्यक्रम चला रहे थे। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से पादरी बजिंदर सिंह लाइव जुड़े थे, जो लोगों का धर्मांतरण करा रहे थे। 2018 में रेप के मामले में हुआ था गिरफ्तार पादरी बजिंदर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। 2018 में उन पर रेप का मामला दर्ज हुआ था। जीरकपुर की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसने उसका यौन उत्पीड़न किया, उसका वीडियो बनाया और उसे धमकाना शुरू कर दिया। बजिंदर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इंग्लैंड जाते समय उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह जेल भी गया था। हालांकि, आरोप लगाने वाली लड़की बाद में अपने बयान से पलट गई थी।

Mar 23, 2025 - 15:34
 144  125.4k
पादरी बजिंदर का महिला को थप्पड़ मारने वाला VIDEO:जालंधर के चर्च में युवती से यौन उत्पीड़न के आरोप, बॉलीवुड हस्तियों के साथ करता है प्रचार

पादरी बजिंदर का महिला को थप्पड़ मारने वाला VIDEO: जालंधर के चर्च में युवती से यौन उत्पीड़न के आरोप

Kharchaa Pani - जालंधर में चर्च के पादरी बजिंदर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वायरल वीडियो उन आरोपों के बीच सामने आया है जिसमें पादरी पर एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। इस मामले ने ना केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि बॉलीवुड हस्तियों के बीच भी हलचल मचा दी है।

पादरी बजिंदर पर गंभीर आरोप

पादरी बजिंदर सिंह पर यह आरोप है कि उन्होंने एक 22 वर्षीय युवती से यौन उत्पीड़न किया। बताया जा रहा है कि युवती ने पादरी के खिलाफ जब आवाज उठाई, तो उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। यह घटना जालंधर की एक चर्च परिसर में हुई थी और इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोगों ने पादरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

VIDEO की वायरल होने की कहानी

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पादरी बजिंदर की छवि पर बुरा असर पड़ा। इस वीडियो में पादरी स्पष्ट रूप से महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही लोग उनकी निंदा कर रहे हैं और इसे एक अपराध के रूप में देख रहे हैं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गर्म चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें लोग इसे एक गंभीर अपराध करार दे रहे हैं।

बॉलीवुड हस्तियों का समर्थन

इस मामले पर बात करते हुए अनेक बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी आवाज उठाई है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की है और पीड़ित युवती के लिए न्याय की मांग की है। एक अभिनेत्री ने ट्वीट किया, "यह अत्यंत दुखद है कि हमारे समाज में ऐसी घटनाएँ हो रही हैं। हमें आवाज उठानी चाहिए और पीड़ित का साथ देना चाहिए।"

आगे का रास्ता

इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। लोगों की मांग है कि पादरी बजिंदर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इस मामले की गहन छानबीन की जाए। इसी बीच, चर्च से जुड़े कई नेता भी इस मामले में नजर रख रहे हैं। चर्च ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन स्थानीय समुदाय में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

निष्कर्ष

पादरी बजिंदर सिंह की यह घटना एक बार फिर समाज में यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता को दर्शाती है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटनाएँ भविष्य में न हों और पीड़ितों को सुरक्षा और न्याय मिले।

अधिक जानकारी के लिए, kharchaapani.com पर जाएँ।

Keywords

sexual harassment, pastor Bajinder Singh, Jalandhar church, viral video, Bollywood celebrities, women's rights, justice for victims, social issues, church scandal, police action

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow