उत्तराखंड से विदाई लेने को मानसून तैयार, जानें 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इसके साथ ही पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक सुबह-शाम की ठंडक घुलने लगी है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, आज 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तराखंड में 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर … The post उत्तराखंड से विदाई लेने को मानसून तैयार, जानें 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Oct 2, 2026 - 09:34
 107  4.2k
उत्तराखंड से विदाई लेने को मानसून तैयार, जानें 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इसके साथ ही पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक सुबह-शाम की ठंडक घुलने लगी है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, आज 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों की माने तो 4 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

4 अक्टूबर से करवट लेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। जबकि राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 6 अक्टूबर को देहरादनू , टिहरी, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

The post उत्तराखंड से विदाई लेने को मानसून तैयार, जानें 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow