2 अक्टूबर से उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, SIR को लेकर गरमाएगी सियासत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर प्रदेश भर में राजनीति गरमाने वाली है। राज्य की सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियां गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ का आयोजन करेगी। 2 अक्टूबर से उत्तराखंड में कांग्रेस … The post 2 अक्टूबर से उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, SIR को लेकर गरमाएगी सियासत appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Oct 1, 2026 - 18:34
 167  17.1k
2 अक्टूबर से उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, SIR को लेकर गरमाएगी सियासत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर प्रदेश भर में राजनीति गरमाने वाली है। राज्य की सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियां गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ का आयोजन करेगी।

2 अक्टूबर से उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’

कांग्रेस यह आयोजन निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी विरोध कार्यक्रमों की ही एक अगली कड़ी है। सप्ताह भर चलने वाले इस वृहद कार्यक्रम के अंतिम चरण में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि एकजुट होकर भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों में शांतिपूर्ण और समन्वित तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने तथा सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी रणनीति के अनुसार, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला एवं महानगर स्तर पर इंडिया (INDIA) गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके तुरंत बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रमुख राजनीतिक मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा। इन बैठकों में प्रदेश से लेकर जिला स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिला स्तर पर निकलेंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस दौरान जिला स्तर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च’ निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और डिजिटल कवरेज की जिम्मेदारी जिला एवं प्रदेश सोशल मीडिया विभाग को सौंपी गई है। जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ ब्लॉक स्तर पर भी समन्वय बैठकें की जाएंगी, जिनमें मार्च की रणनीति, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएगी कांग्रेस

जिला स्तर पर आयोजित होने वाला यह ‘वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च’ स्थानीय स्तर पर तय मार्गों से होता हुआ डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, महात्मा गांधी की प्रतिमा या फिर जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय तक निकाला जाएगा। मार्च के समापन पर राष्ट्रगान का गायन होगा और इसके पश्चात भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326—जो देश के प्रत्येक नागरिक के वयस्क मताधिकार के अधिकार से संबंधित है—का सार्वजनिक रूप से वाचन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाएगी। पार्टी द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें पद से हटाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। वर्तमान में ज्ञानेश कुमार भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाल रहे हैं।

The post 2 अक्टूबर से उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, SIR को लेकर गरमाएगी सियासत appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow