जौनपुर में स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत
जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पचवर गांव निवासी चार वर्षीय आरव गोड़ सुबह स्कूली वाहन की … The post जौनपुर में स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत appeared first on Just Action.
जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पचवर गांव निवासी चार वर्षीय आरव गोड़ सुबह स्कूली वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरव परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संबंधित स्कूली वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Poonam Report
The post जौनपुर में स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत appeared first on Just Action.
What's Your Reaction?