1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा

टिहरी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, चोरी के आभूषण और हिमाचल से चुराई बाइक बरामद; तीसरा आरोपी जम्मू फरार नई टिहरी। नरेन्द्रनगर क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने के मामले का टिहरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 1100 से अधिक CCTV कैमरों […] The post 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा appeared first on Uttarakhand 24X7.

Sep 22, 2026 - 09:34
 140  30.6k
1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा

टिहरी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, चोरी के आभूषण और हिमाचल से चुराई बाइक बरामद; तीसरा आरोपी जम्मू फरार
नई टिहरी। नरेन्द्रनगर क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने के मामले का टिहरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 1100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। घटना में शामिल तीसरा आरोपी जम्मू फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम रवाना की गई है।
पुलिस के अनुसार चार सितंबर को नरेन्द्रनगर के वार्ड नंबर दो, दीवान लॉज निवासी सौरभ धमान्दा ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण चोरी कर लिए। मामले में कोतवाली नरेन्द्रनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस और CIU की टीमें गठित की गईं। टीमों ने टिहरी, ऋषिकेश, रानीपोखरी, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला, यमुनानगर, सोलन, हल्द्वानी समेत विभिन्न क्षेत्रों में 1100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान हुई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मोटरसाइकिल को ऋषिकेश के नटराज चौक के पास छोड़कर फरार हो गए थे।
तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शहनवाज, जाहिद उर्फ अतीक और मौ. रफीक के रूप में की। पुलिस को 20 सितंबर को सूचना मिली कि आरोपी नटराज चौक के पास छोड़ी गई मोटरसाइकिल लेने पहुंचे हैं। इसके बाद देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर वन विभाग चौकी के पास फ्लाईओवर पर घेराबंदी कर शहनवाज और जाहिद उर्फ अतीक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक सितंबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित धर्मपुर से मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसी बाइक से चंडीगढ़, हरिद्वार और ऋषिकेश होते हुए नरेन्द्रनगर पहुंचे और चार सितंबर को बारिश व घने कोहरे का फायदा उठाकर बंद मकान में चोरी की। इसके बाद चोरी का माल बेचने के लिए वे विभिन्न शहरों में घूमते रहे, लेकिन माल नहीं बेच सके।
लाखों के आभूषण बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हार, कान के सूई-धागा, मांग टीका, महिला अंगूठी, नथ, तीन मंगलसूत्र, झुमके और कुण्डल समेत चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा सोलन से चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा घटना के समय आरोपियों द्वारा पहनी गई लाल टोपी और काली रंग की Puma अंकित टी-शर्ट भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, देहरादून और टिहरी गढ़वाल में उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहनवाज (26) निवासी चालोग, थाना बनी, जिला कठुआ, जम्मू और जाहिद उर्फ अतीक (21) निवासी ढोडला जदरेली, जम्मू के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी मौ. रफीक (लगभग 28 वर्ष), निवासी ढोडला बन्सौली, जिला कठुआ, जम्मू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जम्मू भेजी गई है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

The post 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा appeared first on Uttarakhand 24X7.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow