30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार ..विजिलेंस टीम ने धारी तहसील कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा, जमीन नापने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

नैनीताल। नैनीताल जिले की धारी तहसील में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान निर्मल के रूप में बताई गई है। जानकारी के अनुसार, पटवारी पर जमीन की नाप-जोख करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। […] The post 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार ..विजिलेंस टीम ने धारी तहसील कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा, जमीन नापने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप appeared first on Uttarakhand 24X7.

Sep 28, 2026 - 09:34
 138  540
30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार ..विजिलेंस टीम ने धारी तहसील कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा, जमीन नापने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

नैनीताल। नैनीताल जिले की धारी तहसील में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान निर्मल के रूप में बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, पटवारी पर जमीन की नाप-जोख करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि धारी तहसील कार्यालय में तय रकम लेते समय विजिलेंस टीम ने पटवारी को पकड़ लिया। टीम आरोपी से पूछताछ के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The post 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार ..विजिलेंस टीम ने धारी तहसील कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा, जमीन नापने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप appeared first on Uttarakhand 24X7.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow