मायावती ने बसपा संगठन में किया बड़ा बदलाव, तीन सेक्टर में बांटा पार्टी का काम
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संगठन में बदलाव करते हुए देशभर के राज्यों को तीन सेक्टर में बांटकर केंद्रीय सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। नई व्यवस्था के … The post मायावती ने बसपा संगठन में किया बड़ा बदलाव, तीन सेक्टर में बांटा पार्टी का काम appeared first on Just Action.
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संगठन में बदलाव करते हुए देशभर के राज्यों को तीन सेक्टर में बांटकर केंद्रीय सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।
नई व्यवस्था के तहत सेक्टर-1 में 10 राज्यों को शामिल किया गया है। इसकी जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और सुरेश राव को केंद्रीय सेक्टर प्रभारी के तौर पर दी गई है। सेक्टर-2 में नौ राज्यों को रखा गया है, जिसकी जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम और पूर्व विधायक अतर सिंह राव को सौंपी गई है।
सेक्टर-3 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को शामिल किया गया है। मायावती ने इन दोनों राज्यों के संगठन पर विशेष नजर रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह खुद भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकती हैं।
मायावती ने सभी केंद्रीय प्रभारियों से उन राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मदद करने की अपील की है, जहां भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए अलग से फंड एकत्र नहीं किया जाए, ताकि किसी तरह के अनुचित लाभ की संभावना न रहे।
पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां तेज की जा रही हैं। हाल के दिनों में बसपा ने बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा पर भी जोर दिया है।
Poonam Report.
The post मायावती ने बसपा संगठन में किया बड़ा बदलाव, तीन सेक्टर में बांटा पार्टी का काम appeared first on Just Action.
What's Your Reaction?