Uttarakhand Weather : 20 नवंबर को शुष्क रहेगा मौसम!, 24 नवंबर तक ऐसा रहेगा हाल
Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में नवंबर के तीसरे सप्ताह के साथ ही ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। 20 नवंबर को … The post Uttarakhand Weather : 20 नवंबर को शुष्क रहेगा मौसम!, 24 नवंबर तक ऐसा रहेगा हाल appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में नवंबर के तीसरे सप्ताह के साथ ही ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।
20 नवंबर को Uttarakhand Weather Update
मौसम विभाग ने 20 नवंबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार को (Uttarakhand weather update) राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि राज्य के पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
24 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 20 से 24 नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के बीच प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है।
The post Uttarakhand Weather : 20 नवंबर को शुष्क रहेगा मौसम!, 24 नवंबर तक ऐसा रहेगा हाल appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?