28 नवंबर को उत्तराखंड में बड़ा आपदा अभ्यास!, 13 जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल

सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को राज्य आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत राज्य में व्यापक स्तर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में बुधवार को राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन दिवस के शुभारंभ हो … The post 28 नवंबर को उत्तराखंड में बड़ा आपदा अभ्यास!, 13 जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Nov 25, 2026 - 18:34
 166  2.3k
28 नवंबर को उत्तराखंड में बड़ा आपदा अभ्यास!, 13 जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल

सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को राज्य आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत राज्य में व्यापक स्तर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में बुधवार को राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही आपदा प्रबंधन दिवस के शुभारंभ हो गया है। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज की अध्यक्षता सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने की।

सभी 13 जिलों के अधिकारियों ने किया प्रतिभाग

टेबल टॉप एक्सरसाइज में राज्य के सभी 13 जिलों के अधिकारियों और संबंधित विभागों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न संभावित आपदा परिदृश्यों को सामने रखते हुए जनपदों की पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, विभागीय समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता, आपातकालीन संचार व्यवस्था, राहत एवं बचाव की कार्ययोजना तथा कमांड एवं नियंत्रण व्यवस्था का परीक्षण किया गया।

अलग-अलग आपदा परिस्थितियां दी गईं

अभ्यास के दौरान अधिकारियों को अलग-अलग आपदा परिस्थितियां दी गईं और उनसे यह जाना गया कि ऐसी स्थिति में सूचना प्राप्त होने से लेकर घटनास्थल पर राहत एवं बचाव दलों की तैनाती, प्रभावित लोगों की सुरक्षित निकासी, घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, राहत सामग्री पहुंचाने तथा आवश्यकतानुसार अन्य एजेंसियों को सक्रिय करने के लिए किस प्रकार की कार्ययोजना अपनाई जाएगी।

28 नवंबर को होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल

सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि टेबल टॉप एक्सरसाइज के बाद 28 नवंबर को राज्य के सभी 13 जिलों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह मॉक ड्रिल राज्य स्तर से लेकर तहसील एवं स्थानीय स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित होगी तथा लगभग 250 से 300 स्थानों पर एक साथ विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा।

मॉक ड्रिल के दौरान उत्तराखण्ड की भौगोलिक एवं आपदा संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, अचानक बाढ़, ग्लेशियल लेक आउटबस्र्ट फ्लड, हिमस्खलन, अतिवृष्टि, नदी का जलस्तर बढ़ना, जंगल की आग, टनल दुर्घटना, सड़क दुर्घटना, भवन क्षति, आगजनी, औद्योगिक दुर्घटना, विद्युत दुर्घटना, रासायनिक दुर्घटना, बांधध्जलाशय से आकस्मिक जल प्रवाह, हेली इमरजेंसी तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ जैसी परिस्थितियों को आधार बनाया जाएगा।

राहत शिविरों की व्यवस्थाओं का भी होगा परीक्षण

मॉक ड्रिल के दौरान राहत शिविरों की स्थापना एवं संचालन का भी अभ्यास किया जाएगा। राहत शिविरों में बिजली, पेयजल, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, शिशु आहार तथा गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का परीक्षण किया जाएगा। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों की तैनाती का भी अभ्यास किया जाएगा।

आधुनिक आपदा प्रबंधन उपकरणों का प्रदर्शन

मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों द्वारा आधुनिक उपकरणों, खोज एवं बचाव संसाधनों, संचार प्रणालियों तथा आपदा प्रतिक्रिया वाहनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग अपने संसाधनों एवं उपकरणों का प्रदर्शन करेंगे तथा उनके संचालन का अभ्यास किया जाएगा।

सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में भी होंगे कार्यक्रम

आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर राज्य के सरकारी कार्यालयों में भी आपदा सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। कार्यालयों में संभावित खतरों की पहचान, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकासी व्यवस्था और कर्मचारियों की तैयारी का आकलन किया जा रहा है।

इसी प्रकार विद्यालयों में भी आपदा सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम तथा वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय के साथ बैठकें, जागरूकता रैलियां, जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

The post 28 नवंबर को उत्तराखंड में बड़ा आपदा अभ्यास!, 13 जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow