हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
Haridwar News : हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली एसपी के माथे के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला […]
Haridwar News : हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली एसपी के माथे के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात आईबी एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। इसी विवाद के चलते चालक ने कथित तौर पर एसपी पर गोली चला दी। घटना में एसपी घायल हो गए।
अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एसपी को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गोली चलाने के पीछे की वजह और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
गोली चलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मची हलचल
गौरतलब है कि इसी दिन हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल हुए थे। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के बीच आईबी एसपी पर गोली चलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हलचल मच गई।
What's Your Reaction?