नैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम

Nainital News : नैनीताल स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में राहत और बचाव व्यवस्थाओं की तैयारियों को परखना था। हालांकि, मॉक ड्रिल के दौरान कई ऐसी खामियां सामने आईं, जो वास्तविक हादसे के […]

Nov 27, 2026 - 18:34
 100  6.1k
नैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम

Nainital News : नैनीताल स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में राहत और बचाव व्यवस्थाओं की तैयारियों को परखना था। हालांकि, मॉक ड्रिल के दौरान कई ऐसी खामियां सामने आईं, जो वास्तविक हादसे के समय बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। कहीं फायर हाइड्रेंट में पानी का दबाव कम मिला, तो कहीं सड़कों के ऊपर झूलते बिजली और केबल के तारों के कारण दमकल वाहन को मौके तक पहुंचने में दिक्कत हुई।

नैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल

कमिश्नरी परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर बुधवार दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद आपातकालीन नंबर 1077 के माध्यम से फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल को अलर्ट किया गया। करीब 20 मिनट बाद फायर सेफ्टी और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

सूचना के बाद 20 मिनट बाद पहुंची टीम

अभ्यास के दौरान सबसे पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और आग बुझाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद आग में झुलसे दो कर्मचारियों और भगदड़ जैसी स्थिति में घायल हुए तीन अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही आसपास की इमारतों की सुरक्षा जांच और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई।

केबल के तारों की वजह से नहीं पहुंच पाया बड़ा वाहन

मॉक ड्रिल के दौरान कमिश्नरी और जिला न्यायालय के नजदीक लगे फायर हाइड्रेंट में पानी का दबाव कम पाया गया। इसके अलावा सड़क के ऊपर लटक रहे बिजली और अन्य केबल के तारों की वजह से दमकल का बड़ा वाहन कमिश्नरी गेट तक नहीं पहुंच सका।

व्यवस्थाओं में सामने आई इन कमियों पर मंडलायुक्त दीपक रावत ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल संस्थान को फायर हाइड्रेंट का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण कर पानी के दबाव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। वहीं संबंधित विभागों को झूलते तारों की जांच करने और ऐसे इलाकों को चिह्नित करने को कहा, जहां संकरी सड़कें और सीढ़ियां होने के कारण बड़े दमकल वाहन नहीं पहुंच सकते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow