जनगणना-2027 में उत्तराखंड का ये गांव बना मिसाल, 18 परिवारों ने पूरा किया 100% स्वगणना का लक्ष्य

पिथौरागढ़ के ग्राम बगड़तोली ने भारत की जनगणना-2027 के अभियान में एक सराहनीय और प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है। लगभग 18 परिवारों और करीब 77 की आबादी वाले इस गांव ने शत-प्रतिशत स्वगणना पूर्ण कर जनभागीदारी और नागरिक जागरूकता की मिसाल पेश की है। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया भारत की … The post जनगणना-2027 में उत्तराखंड का ये गांव बना मिसाल, 18 परिवारों ने पूरा किया 100% स्वगणना का लक्ष्य appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Nov 28, 2026 - 09:34
 110  800
जनगणना-2027 में उत्तराखंड का ये गांव बना मिसाल, 18 परिवारों ने पूरा किया 100% स्वगणना का लक्ष्य

पिथौरागढ़ के ग्राम बगड़तोली ने भारत की जनगणना-2027 के अभियान में एक सराहनीय और प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है। लगभग 18 परिवारों और करीब 77 की आबादी वाले इस गांव ने शत-प्रतिशत स्वगणना पूर्ण कर जनभागीदारी और नागरिक जागरूकता की मिसाल पेश की है।

16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया

भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत द्वितीय चरण में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए ग्राम बगड़तोली में विशेष प्रयास किए गए। गाँव की प्रगणक श्रीमती कलावती धरियाल ने ग्रामीणों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित किया, जबकि सुपरवाइजर श्री मोहन चंद्र जोशी के मार्गदर्शन व सहयोग से लक्ष्य निर्धारित कर गाँव के प्रत्येक परिवार और नागरिक तक स्वगणना की प्रक्रिया पहुँचाई गई।

गांव के सभी परिवारों की स्वगणना हुई पूरी

इस अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधान राहुल कुमार, गांव के संभ्रांत नागरिकों और समस्त ग्रामवासियों ने इसे अपना सामूहिक दायित्व मानते हुए सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने स्वगणना के महत्व को समझते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जिसके परिणामस्वरूप गांव के सभी परिवारों की स्वगणना सफलतापूर्वक पूरी हो सकी।

ये उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि ये सामूहिक संकल्प, सामुदायिक एकता और राष्ट्रीय दायित्व के प्रति जागरूकता का प्रमाण है। ग्राम बगड़तोली की यह पहल जनपद व प्रदेश के अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

गढ़वाल में चमोली और कुमाऊं में अल्मोड़ा टॉप पर

सचिव दीपक कुमार ने बताया कि समस्त जिलों एवं नगर निगमों को एक लाख स्वगणना की लक्ष्य प्राप्ति के उपरांत उन्हें दोबारा संशोधित कर डेढ़ लाख से ऊपर कर दिया गया है। 27 नवंबर की दोपहर तक ये आंकड़ा लगभग 1 लाख 33 हजार हो गया है। गढ़वाल में चमोली एवं कुमाऊं में अल्मोड़ा टॉप पर बने हुए हैं।

इसी तरह से नगर निगमों में गढ़वाल में रूड़की एवं कुमाऊं में हल्द्वानी-काठगोदाम ऊपर हैं। बाकी जिलों एवं नगर निगमों में भी 30 नवंबर की रात्रि अर्थात स्वगणना के अंतिम दिन तक शतप्रतिशत से अधिक लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी। इस के लिए जनगणना निदेशालय, समस्त जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त युद्ध स्तर पर कार्यरत हैं।

The post जनगणना-2027 में उत्तराखंड का ये गांव बना मिसाल, 18 परिवारों ने पूरा किया 100% स्वगणना का लक्ष्य appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow