घरेलू गैस सिलेंडर ₹50 महंगा हुआ:पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹2 बढ़ी; एक दिन में सोना ₹2,613 सस्ता, ₹88,400 पर आया

कल की बड़ी खबर गैस सिलेंडर से जुड़ी रही। घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी। वहीं केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. पेट्रोलियम कंपनियों के घाटे से बढ़े गैस सिलेंडर के दाम: 50 रुपए महंगा, उज्ज्वला के लाभार्थियों को भी झटका; कल से लागू, जानें नई कीमतें घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी। आखिरी बार सरकार ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती थी। तब दिल्ली में सिलेंडर 903 रुपए का था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 2. केंद्र सरकार के फैसले से जनता को राहत: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज 2 रुपए बढ़ी, तेल कंपनियां उठाएंगी बोझ; क्रूड ऑयल 4 साल के निचले स्तर पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। हालांकि, आधे घंटे बाद ये भी साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। ये खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी। अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 3. अमेरिकी डाउ जोन्स करीब 1% गिरकर 37,965 पर बंद हुआ: यूरोपीय बाजार 5% और एशियाई मार्केट 13% तक गिरे; एपल-नाईकी के शेयर 3% तक टूटे एशियन और यूरोपीय बाजारों में गिरावट के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोन्स इंडेक्स 349 पॉइंट (0.91%) गिरकर 37,965 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के शुरुआती कारोबार में इसमें 1,400 पॉइंट (4.5%) की गिरावट आई थी। बीते हफ्ते के आखिरी दो कारोबारी दिन में डाउ जोन्स करीब 9% गिरा था। यानी लगातार तीन कारोबारी दिन में डाउ जोन्स करीब 10% गिरा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 4. एक दिन में सोने में ₹2,613 की बड़ी गिरावट: शेयर मार्केट के साथ सोना-चांदी भी धड़ाम, 19% रिटर्न के बाद प्रॉफिट बुकिंग शुरू शेयर मार्केट में 7 अप्रैल को 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम भी गिर गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 गिरकर ₹88,401 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹91014 थी। एक किलो चांदी की कीमत ₹4,535 गिरकर ₹88,375 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹92,910 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 5. सेंसेक्स 73,137 पर बंद, निवेशकों के 15 लाख करोड़ डूबे: स्मॉलकैप में 6% गिरावट, निफ्टी भी 3.24% गिरा; साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट शेयर बाजार में सोमवार 7 अप्रैल को साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 2226 अंक (2.95%) गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 742 अंक (3.24%) की गिरावट रही, ये 22,161 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट रही। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 7% तक गिरावट रही। जोमैटो का शेयर 0.17% ऊपर बंद हुआ। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा 6.75% गिरा। रियल्टी में 5.69% गिरावट रही। ऑटो, फार्मा, सरकारी बैंक, ऑयल एंड गैस और आईटी सेक्टर 4% नीचे बंद हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें... शेयर मार्केट में गिरावट का फायदा उठाएं: बाजार में भूचाल, इन 7 बातों का रखें ध्यान; मार्केट क्रैश में भी पैसा बनाने का मौका शेयर बाजार में आज यानी 7 अप्रैल को 4% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं इस साल अब तक बाजार 8% से ज्यादा गिर चुका है। इस गिरावट से निवेशकों में डर का माहौल है। हालांकि, इस गिरावट में सही स्ट्रैटजी आपको अच्छा पैसा कमा के दे सकती है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया और इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट स्वाति कुमारी के अनुसार इस समय मजबूत फंडामेंटल और लार्ज-कैप स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए। ऐसे समय में ये कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करती हैं। वहीं कंजम्पशन सेक्टर के शेयर जैसे फार्मा-हेल्थकेयर, एनर्जी और बैंकिंग में निवेश करना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए... कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए... पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Apr 8, 2025 - 06:34
 115  268.9k
घरेलू गैस सिलेंडर ₹50 महंगा हुआ:पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹2 बढ़ी; एक दिन में सोना ₹2,613 सस्ता, ₹88,400 पर आया

घरेलू गैस सिलेंडर ₹50 महंगा हुआ: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹2 बढ़ी; एक दिन में सोना ₹2,613 सस्ता, ₹88,400 पर आया

Kharchaa Pani

लेखिका: स्नेहा शर्मा, टीम नेशनलागरी

नमस्कार! एक नजर आज की वित्तीय खबरों पर

देश में एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। हाल ही में, गैस सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ गई है, जबकि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भी ₹2 का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर, सोने की कीमतें एक दिन में ₹2,613 सस्ती हुईं हैं, जिससे सोने का भाव ₹88,400 पर आ गया है।

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें

हाल के महीनों में, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। यह वृद्धि उपभोक्ताओं के लिए चुनौतियों का कारण बन रही है, क्योंकि अब रसोई गैस का उपयोग करना महंगा हो गया है। हालाँकि, सरकार ने घरेलू गैस सब्सिडी प्रदान करने का प्रयास किया है, जिससे कुछ हद तक बोझ कम किया जा सके।

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स का असर

इसके साथ ही, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भी ₹2 का इजाफा किया है। इससे सार्वजनिक परिवहन और अन्य आवश्यक सेवाओं की लागत बढ़ जाएगी, जिससे आम लोगों को अधिक खर्च उठाना पड़ेगा।

सोने की कीमतों में गिरावट

हालांकि, सोने की कीमतों में गिरावट का एक सकारात्मक असर देखने को मिला है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में सोने की कीमत ₹2,613 कम हुई है, जिससे इसकी नई कीमत ₹88,400 प्रति 10 ग्राम हो गई है। यह एक संभावित अवसर हो सकता है उन निवेशकों के लिए जो सोने में निवेश करना चाहते हैं।

निष्कर्ष

ये सभी परिवर्तन भारतीय आर्थिक परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। घरेलू गैस और ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी आम आदमी को प्रभावित कर रही है, जबकि सोने की कीमतों में गिरावट का मौका निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकता है। इन घटनाक्रमों के चलते, सतर्क रहना और सही वित्तीय निर्णय लेना आवश्यक है।

आगे की खबरों और अपडेट के लिए, kharchaapani.com पर जाएं।

Keywords

घरेलू गैस, गैस सिलेंडर कीमतें, पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी, सोने की कीमतें, वित्तीय समाचार, भारतीय अर्थव्यवस्था, आर्थिक बदलाव, निवेश के अवसर, खादी गैस उपभोक्ता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow