7 मार्च का राशिफल:मिथुन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और वृश्चिक राशि के लोगों का रुका हुआ काम पूरा होने के योग बनेंगे
7 मार्च शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र प्रीति और मानस योग बना रहे हैं। जिससे मिथुन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। कारोबारी व्यवस्था में सुधार होगा। कन्या राशि वालों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। मकर राशि वालों के बिजनेस के लिए अच्छा दिन है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- आज नेटवर्क बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा, इसका भरपूर फायदा भी उठा सकते हैं। कुछ खास लोगों के साथ आपसी वार्तालाप से आपको कई जानकारियां भी मिलेंगी। पारिवारिक तथा सामाजिक सभी कार्य योजनाबद्ध तथा अनुशासित तरीके से व्यवस्थित करना सफलता देगा। नेगेटिव- अपने खर्चों को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करें वरना आप भी मुसीबत में पड़ जाएंगे। अगर भूमि अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने का विचार है तो पुनर्विचार अवश्य करें। व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यभार और दायित्व बढ़ेंगे। दिक्कत आने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। पार्टनरशिप के कारोबार में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं पर विचार अवश्य करें। लव- घर तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बना कर रखने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान व कमजोरी महसूस रहोगी। कुछ समय मनोनुकूल मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करें इससे सुकून मिलेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 वृष - पॉजिटिव- बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिल जाने से आपको सुकून और नई ऊर्जा महसूस होगी और आप तनावमुक्त होकर अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। अगर किसी विशेष प्रयोजन को लेकर लोन के लिए आवेदन किया हुआ है, तो आज आपका यह काम हल हो सकता है। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से नजदीकी व्यक्ति से संबंध भी खराब हो सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आपको चिंता भी रह सकती हैं। व्यवसाय- नौकरी पेशा व्यक्तियों पर कार्यभार कम रहेगा। कारोबार में कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि इस समय ग्रह गोचर कुछ नुकसान दायक परिस्थितियों की सूचना दे रहा है। घर के वरिष्ठ और अनुभव लोगों से मार्गदर्शन लेना आपकी समस्या को कुछ काम कर सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध में किसी प्रकार की बदनामी मिलने की आशंका है। सावधान रहें। स्वास्थ्य- जुकाम-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए देसी चीजों का सेवन करें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 मिथुन - पॉजिटिव- आज काफी समय से प्रतीक्षित किसी कार्य के हल हो जाने की संभावना है। जिससे आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में अपनी आस्था और रुझान रखने से आपके व्यक्तित्व और अधिक निखार आएगा। नेगेटिव- समय अनुसार अपनी व्यवहार और सोच में परिवर्तन लाना जरूरी है। ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें, कि घर की बात बाहर उजागर ना हो, अन्यथा इससे परिस्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। किसी भी तरह की उधारी करना आपको आर्थिक समस्या में डाल सकता है। व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था में सुधार आएगा और आय की स्थिति भी बेहतर होगी। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी उचित योगदान कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ कुछ बहस की स्थिति बन सकती हैं। लव- जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य संबंधी भी योजनाएं बनेगी। स्वास्थ्य- स्वस्थ बने रहने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। प्रतिकूल वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3 कर्क - पॉजिटिव- आज खर्चों के साथ-साथ आय की स्थिति भी बनी रहेगी, इसलिए बढ़ते खर्चो की चिंता नहीं होगी। घर में किसी सदस्य के विवाह हेतु उचित रिश्ता आ सकता है। परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था और अनुशासनहीनता को दूर करने के लिए आप कुछ नियम बनाएंगे, और उसमें कामयाब भी रहेंगे। नेगेटिव- दूसरों के भरोसे रहने की बजाय स्वयं की ताकत और सामर्थ्य पर भरोसा रखें। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित भी करते चले। यह भी ध्यान रखें, कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। किसी भी तरह के लेनदेन को आज टाल दें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सहयोगियों और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा तथा कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में कोई यात्रा भी संभव है, जो कि लाभप्रद साबित होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्योंकि कोई इन्क्वायरी वगैरह हो सकती हैं। लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सानिध्य में निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- खानपान हल्का रखें। गले से संबंधित इन्फेक्शन जैसी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8 सिंह - पॉजिटिव- चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। आज किसी अटके हुए पारिवारिक काम को पूरा करने का भी उचित समय है। नेगेटिव- कुछ व्यक्तिगत परेशानियां बनी रहने से

7 मार्च का राशिफल: मिथुन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और वृश्चिक राशि के लोगों का रुका हुआ काम पूरा होने के योग बनेंगे
Tagline: Kharchaa Pani
लेखक: साक्षी शाह, नेहा गुप्ता, टीम नेटानागरी
परिचय
ज्योतिष में दैनिक राशिफल का विशेष महत्व होता है। यह हमें दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देता है। आज 7 मार्च को, ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए खास संकेत हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल और क्या-क्या संभावनाएं हैं इन राशि वालों के लिए।
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। खासतौर पर आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। काम में तेजी लाने के लिए आपको कुछ नयाप्रवेश करना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आय के स्रोत भी खुलेंगे। यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन महत्वपूर्ण है। बेहतर कमाई की संभावना है।
कार्यक्षमता और निर्णय क्षमता
आज आपके लिए निर्णय लेना आसान होगा। आपकी मानसिकता सकारात्मक रहेगी और आप नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। इस दिन आप अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बना पाएंगे। आपकी योग्यता की सराहना भी होगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन उत्कृष्ट रहेगा।
वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन विशेष महत्वपूर्ण है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। यह कार्य आपके करियर या व्यक्तिगत जीवन में अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे मौके पर ध्यान दें और अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करें।
भावनात्मक स्थिति
भावनात्मक दृष्टिकोण से, आज आप कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह क्षणिक है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको आत्मबल प्रदान करेगा। यह दिन सामंजस्य बनाने और समस्याओं का समाधान निकालने का है। हमेशा की तरह, संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।
निष्कर्ष
आज का राशिफल दोनों राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। मिथुन राशि वालों की इनकम में सुधार होगा जबकि वृश्चिक राशि वाले अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। शुभ अवसरों का लाभ उठाना न भूलें। अधिक अपडेट के लिए, kharchaapani.com पर जाएं।
Keywords
horoscope, daily horoscope, Gemini zodiac, Scorpio zodiac, financial improvement, work completion, astrology news, income prospects, zodiac predictions, March 7 horoscopeWhat's Your Reaction?






