28 सितम्बर को भी उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 28 सितम्बर के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 28 सितम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने 28 सितम्बर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो आज राज्य के पहाड़ी जिलों … The post 28 सितम्बर को भी उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 28 सितम्बर के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
28 सितम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 28 सितम्बर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो आज राज्य के पहाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
29 सितम्बर को भी इन जिलों में खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 29 सितम्बर को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा शेष जिलों के लिए भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
The post 28 सितम्बर को भी उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?