17 मार्च का राशिफल:सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, मकर राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में उन्नति की संभावना है

17 मार्च, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र ध्रुव योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के लोगों की प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी-बिक्री की योजना बन रही है, तो गंभीरता से विचार करें। मिथुन राशि वालों को किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि वालों के लिए मन मुताबिक दिन रहेगा। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तुला राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। मकर राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में उन्नति की संभावना है। मीन राशि वालों को अपना फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन... मेष - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी-बिक्री की योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। इस दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनके माध्यम से कुछ लाभदायक संभावनाएं भी बनेंगी। नेगेटिव- प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कार्य को निपटने में जल्दबाजी न करें। अतिरिक्त कार्यभार न लें क्योंकि इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का पेपर वर्क करते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा। व्यवसाय- व्यवसायिक संपर्क सूत्रों तथा मीडिया के माध्यम से आपको उचित अवसर मिलेंगे साथ ही फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ हंसी-खुशी पल व्यतीत होंगे। प्रेम संबंधों में किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9 वृष - पॉजिटिव- वृष राशि के लोग आज जिस कार्य में भी रुचि लेंगे, उसमें सफलता ही मिलेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने या स्थान परिवर्तन संबंधी कामों की योजनाएं बनेंगी। कोशिश करते रहें। नेगेटिव- कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा अपनी गतिविधियां सीक्रेट रखें। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास उत्पन्न ना हो। बच्चे अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई भी समस्या को जल्दी सुलझाएं और पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यवसाय- बिजनेस में नए काम की शुरुआत की है तो उसमें अच्छा मुनाफा मिलेगा। दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनके द्वारा आपको महत्वपूर्ण एग्रीमेंट हासिल हो सकते हैं। मीडिया, प्रिंटिंग जेसे कामों में कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत काम मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहासुनी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत करना सुकून देगा। स्वास्थ्य- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा व्यसनों से दूर रहें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 मिथुन - पॉजिटिव- आज आपको किसी खास काम में सफलता मिलने वाली है। लोग भी आपकी काबिलियत और योग्यता के कायल भी हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है तो आज उससे संबंधित गतिविधि आसानी से संपन्न हो जाएगी। नेगेटिव- कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। बेहतर होगा अपनी गतिविधियां सीक्रेट रखें। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास उत्पन्न ना हो। बच्चे अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई भी समस्या को जल्दी सुलझाएं और पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष और मेहनत करें। अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं है। अपने कार्य से संबंधित और अधिक जानकारियां हासिल करें। नौकरी पेशा लोगों को भी अपना टारगेट हासिल करने में बहुत अधिक परिश्रम करना होगा। लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग की कामना बनाए रखें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। स्वास्थ्य- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा व्यसनों से दूर रहें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 कर्क - पॉजिटिव- आज दिनभर आपके मन मुताबिक तरीके से ही व्यतीत होगा। अनुभवी तथा खुशमिजाज लोगों के संपर्क में रहें,जिससे आपकी विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता आदि में की गई मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने। भावनाओं में बहकर निर्णय गलत भी हो सकते हैं। किसी की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ भी कुछ तंग हो जाएगा। किसी भी तरह की यात्रा का प्लान ना करें क्योंकि कोई फायदा नहीं होने वाला है। व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ में उचित तालमेल रहेगा। किसी प्रकार का बाहरी काम और यात्रा स्थगित रखना उचित रहेगा। सरकारी गतिविधियों से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। लव- घर में व्यवस्थित और अनुशासित वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करना जरूरी है। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन और थकान जैसी स्थिति हावी रहेगी। गुस्से के बजाय शांति और संयम समाधान निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 सिंह - पॉजिटिव- पारिवारिक मामलों में अपना योगदान देने से आपका वर्चस्व बढ़ेगा तथा आपकी राय को प्राथमिकता भी मिलेगी। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम देने वाला है। वे अपनी हिम्मत और साहस का परिचय देंगी और सफलता भी हासिल करेंगी। नेगेटिव- बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा।

Mar 16, 2025 - 21:34
 157  46k
17 मार्च का राशिफल:सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, मकर राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में उन्नति की संभावना है

17 मार्च का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, मकर राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में उन्नति की संभावना है

परिचय

आज हम 17 मार्च 2023 का राशिफल जानेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज कुछ राशियों के लिए विशेष संकेत हैं। सिंह राशि वालों को आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है, जबकि मकर राशि वालों के नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के आसार हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं राशियों का हाल। यह लेख "Kharchaa Pani" की टीम द्वारा लिखा गया है।

सिंह राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है। ग्रहों की स्थिति इंगित करती है कि आपके पिछले निवेशों का लाभ आपको मिलने वाला है। अगर आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखते हैं, तो आपकी वित्तीय स्थिरता में सुधार हो सकता है। यह समय मुनाफा कमाने का है, इसलिए आर्थिक योजनाएं बनाना न भूलें।

मकर राशि: नौकरी और बिजनेस में उन्नति

मकर राशि वालों के लिए 17 मार्च का दिन उन्नति का संकेत देता है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वर्तमान नौकरी में पदोन्नति का भी योग बन रहा है। बिजनेस करने वाले मकर जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नए संपर्क और साझेदारियों से लाभ की संभावना है।

अन्य राशियों की स्थिति

जहां सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ है, वहीं अन्य राशियों का लेखा-जोखा भी जरूरी है। उदाहरण के लिए, मेष राशि वालों को आज किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है, जबकि कर्क राशि वालों के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होगा।

निष्कर्ष

आज का राशिफल विभिन्न राशियों के लिए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है। सिंह राशि वाले अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं और मकर राशि वाले करियर में नई ऊँचाइयों को छू सकते हैं। यह समय सही निर्णय लेने का है। सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। अधिक अपडेट के लिए, kharchaapani.com पर आएं।

Keywords

daily horoscope, zodiac signs, financial improvement, career growth, astrology news, March 17 horoscope, Hindi news

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow