सोनप्रयाग में अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद, एक गिरफ्तार स्विफ्ट डिजायर
रुद्रप्रयाग, 28 सितंबर। अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार […] The post सोनप्रयाग में अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद, एक गिरफ्तार स्विफ्ट डिजायर appeared first on Uttarakhand 24X7.
रुद्रप्रयाग, 28 सितंबर। अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या UK10-5758 (स्विफ्ट डिजायर) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान 10 पेटी अवैध शराब, जिसमें 72 बोतल, 24 हाफ और 144 पव्वे बरामद हुए।
शराब के अवैध परिवहन के आरोप में पुलिस ने जयवीर सिंह पुत्र सतेसिंह, निवासी ग्राम ललूड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अवैध शराब के परिवहन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
The post सोनप्रयाग में अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद, एक गिरफ्तार स्विफ्ट डिजायर appeared first on Uttarakhand 24X7.
What's Your Reaction?