पार्टी का घोषणापत्र- हर महीने युवाओं को ₹5000, वृद्ध महिलाओं को ₹40 हजार, 300 यूनिट बिजली फ्री
आज यानी गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा-पत्र जारी किया है। इसमें युवाओं से लेकर महिलाओं और शिक्षा मित्रों तक के वेतन देने का ऐलान किया है। सपा घोषणापत्र: हर महीने युवाओं को ₹5000 दरअसल सपा ने अपने घोषणा-पत्र में युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। … The post पार्टी का घोषणापत्र- हर महीने युवाओं को ₹5000, वृद्ध महिलाओं को ₹40 हजार, 300 यूनिट बिजली फ्री appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
आज यानी गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा-पत्र जारी किया है। इसमें युवाओं से लेकर महिलाओं और शिक्षा मित्रों तक के वेतन देने का ऐलान किया है।
सपा घोषणापत्र: हर महीने युवाओं को ₹5000
दरअसल सपा ने अपने घोषणा-पत्र में युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। साथ ही वृद्ध महिलाओं, मजदूरों, महिला श्रमिकों और कारीगरों को सालाना ₹40 हजार रुपए देने का भी ऐलान किया है। साथ ही 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को टीचर्स के बराबर वेतन देने की भी घोषणा की।
गरीब परिवारों को 10 लाख का स्वास्थय बीमा
इसके अलावा, सपा की सरकार बनने पर गरीब परिवारों को ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा। बंद स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में काम किया जाएगा। तो वहीं पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर भी काम का वादा किया गया है।अखिलेश ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को नौकरी में पक्का करने और अच्छा वेतन देने को लेकर काम किया जाएगा।
किसानों का कर्जा माफ
24 घंटे में गन्ना किसान भुगतान के लिए ₹15 हजार करोड़ का फंड। गांवों के बुनियादी ढांचे पर ₹1.5 लाख करोड़ खर्च होंगे। तो वहीं महिलाओं और गरीबों को समाजवादी कैंटीन में ₹5 में भोजन मिलेगा। किसानों का तत्काल कर्ज माफ होगा।
5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां
इसके अलावा 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां और 2-3 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। शहरों में रोजगार के लिए अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट लाया जाएगा।
The post पार्टी का घोषणापत्र- हर महीने युवाओं को ₹5000, वृद्ध महिलाओं को ₹40 हजार, 300 यूनिट बिजली फ्री appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?