जौलजीबी मेले में हंगामा मामला, कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Pithoragarh News : भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले में हुए हंगामे के मामले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक और उनके समर्थकों पर मेले के मंच पर तोड़फोड़, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और पुलिस के […]
Pithoragarh News : भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले में हुए हंगामे के मामले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक और उनके समर्थकों पर मेले के मंच पर तोड़फोड़, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप हैं।
Table of Contents
कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को संबोधित किया और वहां से रवाना हो गए। इस दौरान धारचूला से कांग्रेस विधायक और मेला समिति के अध्यक्ष हरीश धामी को मंच से अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने आपत्ति जताई।
जौलजीबी मेले में हंगामे का वीडिया हुआ था वायरल
आरोप है कि इसके बाद विधायक हरीश धामी अपने समर्थकों के साथ मंच पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस को दी गई तहरीर में मंच पर तोड़फोड़, अभद्र भाषा के इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने की बात भी कही गई है

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली में किया प्रदर्शन
वहीं, घटना के विरोध में देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने विधायक हरीश सिंह धामी समेत उनके समर्थकों राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया और विक्रम दानू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?