एसीपी बहाली न हुई तो 14 दिसंबर से सरकारी कामकाज ठप, सड़कों पर उतरा कर्मियों का सैलाब

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों ने अपनी पुरानी मांग को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। कर्मचारियों ने सरकार को साफ शब्दों में 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी एसीपी (पदोन्नत वेतनमान) की पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो आगामी 14 दिसंबर 2026 से पूरे … The post एसीपी बहाली न हुई तो 14 दिसंबर से सरकारी कामकाज ठप, सड़कों पर उतरा कर्मियों का सैलाब appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Nov 27, 2026 - 18:34
 129  6.1k
एसीपी बहाली न हुई तो 14 दिसंबर से सरकारी कामकाज ठप, सड़कों पर उतरा कर्मियों का सैलाब

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों ने अपनी पुरानी मांग को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। कर्मचारियों ने सरकार को साफ शब्दों में 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी एसीपी (पदोन्नत वेतनमान) की पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो आगामी 14 दिसंबर 2026 से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। इस बड़े आंदोलन की चेतावनी के साथ शुक्रवार को राजधानी देहरादून की सड़कों पर कर्मचारियों का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘एसीपी बहाली संयुक्त मोर्चा’ के आह्वान पर प्रदेश के कोने-कोने से आए हजारों कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक विशाल रैली निकालकर सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराया।

10, 16 और 26 साल की सेवा पूरी करने पर एसीपी का लाभ हक

रैली में शामिल कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पहले की तरह पूरे सेवाकाल में 10, 16 और 26 साल की सेवा पूरी करने पर एसीपी का लाभ मिलना उनका हक है। मौजूदा व्यवस्था की वजह से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को पदोन्नति से जुड़े आर्थिक लाभों से वंचित रहना पड़ रहा है, जो उनके साथ सीधा-सीधा अन्याय और असमानता है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस विसंगति को दूर करने की गुहार लगा रहे हैं। इसके लिए पहले भी विभागों में गेट मीटिंग, जनजागरण अभियान और बैठकों के जरिए शासन-प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की गई, लेकिन जब कोई ठोस फैसला नहीं हुआ, तो मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा।

परेड ग्राउंड से शुरू हुई यह रैली जब सचिवालय की तरफ बढ़ी तो पूरा माहौल नारों से गूंज उठा। रैली के समापन पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर उनके संयोजक दलवीर सिंह दानू और देहरादून प्रशासन की तरफ से अपर जिलाधिकारी (एडीएम) जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आरसी शर्मा से ज्ञापन लिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों से जुड़ा यह ज्ञापन जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा ताकि इस पर आगे की कार्रवाई हो सके। ज्ञापन के जरिए मोर्चे ने प्रमुख रूप से 10, 16 और 26 साल की सेवा पर पुरानी एसीपी व्यवस्था लागू करने, वेतनमान की कमियों को दूर करने और अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों के बीच हो रहे भेदभाव को खत्म करने की मांग उठाई है। मोर्चे के पदाधिकारियों ने दो-टूक कहा कि अगर अगले 15 दिनों के भीतर सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो 14 दिसंबर से प्रदेशभर के दफ्तरों में ताले लटक जाएंगे और सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि हड़ताल से आम जनता को होने वाली किसी भी परेशानी की पूरी जिम्मेदारी शासन और सरकार की होगी।

गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के कर्मचारी नेताओं ने एकजुटता दिखाई

इस महारैली में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के तमाम जिलों और विभिन्न विभागों के दिग्गज कर्मचारी नेताओं ने शिरकत कर एकजुटता दिखाई। राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे, प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जोशी (प्रदेश अध्यक्ष, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन), देहरादून जिलाध्यक्ष रविंद्र चौहान, उपाध्यक्ष सुरेश डबराल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन नेगी, सचिव वर्धन अधिकारी और कुमाऊं मंडल सचिव प्रदीप भट्ट प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा पिथौरागढ़ से तपन गड़ाकोटी, चंपावत से भगवान सिंह राणा, टिहरी से संतोषी नेगी, रुद्रप्रयाग से सतपाल सैनी, रुड़की से अनुत चौहान, हरिद्वार से अमरीश, देहरादून जिला सचिव पिंकेश रावत, शुभम आर्य, सहदेव पुंडीर, रेखा भंडारी, योगेश भारती, सुनील देवली, पीएस चौहान, संजय चौहान, संदीप पांडे, विक्रम जोशी, विकास नेगी, संदीप नेगी, भीमल कुशवाह और रश्मि कुकसाल ने भी हुंकार भरी।

वहीं, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आरसी शर्मा, महासचिव वीरेंद्र गुसाईं, लोक निर्माण विभाग संघ के प्रांतीय अध्यक्ष छबीलदास, मुकेश बहुगुणा, अनिल पवार, केपी सिंह, संतोष शर्मा, राजेंद्र सिंह रावत, मुकेश रमोला, दिवाकर धस्माना, बीसी जोशी, यशवंत सिंह रावत, दीपक मटियालनी, अरविंद सजवाण और आशीष यादव समेत भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। देहरादून की सड़कों पर दिखी इस ऐतिहासिक एकजुटता के बाद अब सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या 14 दिसंबर से पहले कोई समाधान निकलता है या प्रदेश एक बड़े आंदोलन की तरफ बढ़ेगा।

The post एसीपी बहाली न हुई तो 14 दिसंबर से सरकारी कामकाज ठप, सड़कों पर उतरा कर्मियों का सैलाब appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow