उत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

Uttarakhand IAS Transfer : उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के प्रशासनिक पदों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। शासन की ओर […]

Nov 28, 2026 - 09:34
 135  800
उत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

Uttarakhand IAS Transfer : उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के प्रशासनिक पदों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए जिलाधिकारी

शासनादेश के मुताबिक, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को इस पद से हटाकर अपर सचिव कार्मिक और अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया डीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आईएएस निधि यादव से कृषि विभाग की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है।

Uttarakhand IAS Transfer

देहरादून और हरिद्वार में भी बदले अधिकारी

तबादला सूची में देहरादून और हरिद्वार के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। देहरादून में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) केके मिश्रा को हरिद्वार का एडीएम बनाया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारी पंकज उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी के साथ एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा हरिद्वार के एडीएम वैभव गुप्ता को देहरादून में एडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के तहत दोनों जिलों में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

नैनीताल और अल्मोड़ा में एसडीएम स्तर पर भी बदलाव

शासन की ओर से किए गए फेरबदल में उपजिलाधिकारियों की तैनाती भी बदली गई है। अल्मोड़ा में एसडीएम के पद पर तैनात सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल भेजा गया है। वहीं, नैनीताल में तैनात एसडीएम सुधीर कुमार को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

इस तरह शुक्रवार देर रात जारी तबादला आदेश के जरिए प्रदेश में 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसमें जिलाधिकारियों से लेकर अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर तक की तैनाती शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow