विनोद साहनी के अंतिम संस्कार में जाने से रोके गए सपा नेता, बाराबंकी में तीन घंटे चला प्रदर्शन
बाराबंकी। गोंडा के साहपुर धनावा निवासी बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं को बाराबंकी में पुलिस ने रोक दिया। रामनगर चौराहे पर पुलिस और सपा नेताओं के बीच काफी देर तक तनातनी की स्थिति बनी रही। कानून-व्यवस्था का हवाला … The post विनोद साहनी के अंतिम संस्कार में जाने से रोके गए सपा नेता, बाराबंकी में तीन घंटे चला प्रदर्शन appeared first on Just Action.
बाराबंकी। गोंडा के साहपुर धनावा निवासी बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं को बाराबंकी में पुलिस ने रोक दिया। रामनगर चौराहे पर पुलिस और सपा नेताओं के बीच काफी देर तक तनातनी की स्थिति बनी रही। कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया।
रामनगर चौराहे पर नेताओं को रोका
पुलिस ने सपा के पूर्व एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, गोंडा सदर के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष गोंडा अरशद खान और जिला उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ताओं को रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज सपा नेता सड़क पर बैठ गए और सरकार तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
तीन घंटे तक चला धरना और विरोध
सुबह करीब 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पुलिस और सपा नेताओं के बीच आगे जाने को लेकर खींचतान होती रही। एक समय सपा नेता पुलिस को पीछे करते हुए पैदल आगे बढ़ने लगे, लेकिन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने पुलिस ने उन्हें दोबारा रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद सपा नेता फिर सड़क पर बैठ गए और विरोध जताया।
अधिकारियों की बातचीत के बाद गोंडा की ओर रवाना
स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने गोंडा के उच्चाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद सपा नेताओं को बाराबंकी की सीमा से गोंडा की ओर जाने की अनुमति दी गई। करीब तीन घंटे तक चले विरोध के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति भी बनी। सुरक्षा के लिए आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर तैनात रही।
कई वरिष्ठ सपा नेताओं को भी रोका गया
इसी दौरान पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सदर विधायक धर्मराज यादव, रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई समेत कई अन्य सपा नेताओं को स्टेशन मोड़ पर रोक लिया गया। पुलिस ने बाद में कुछ नेताओं को हिरासत में लेकर डाक बंगले पहुंचाया।
सपा ने आंदोलन जारी रखने की बात कही
सपा नेताओं ने कहा कि विनोद साहनी की हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी। नेताओं ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच उठाया जाएगा।
Poonam Report
The post विनोद साहनी के अंतिम संस्कार में जाने से रोके गए सपा नेता, बाराबंकी में तीन घंटे चला प्रदर्शन appeared first on Just Action.
What's Your Reaction?