अक्षरा सिंह के नए गाने ‘बेनाम इश्क’ को लेकर बढ़ी चर्चा, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘बेनाम इश्क’ को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर साझा करते हुए फैंस से पूछा कि इसे शुक्रवार शाम रिलीज किया जाए या शनिवार सुबह। उन्होंने फैंस से कमेंट में सिर्फ ‘आज’ या ‘कल’ लिखकर अपनी पसंद … The post अक्षरा सिंह के नए गाने ‘बेनाम इश्क’ को लेकर बढ़ी चर्चा, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब appeared first on Just Action.
भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘बेनाम इश्क’ को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर साझा करते हुए फैंस से पूछा कि इसे शुक्रवार शाम रिलीज किया जाए या शनिवार सुबह। उन्होंने फैंस से कमेंट में सिर्फ ‘आज’ या ‘कल’ लिखकर अपनी पसंद बताने को कहा।
पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने गाने और अक्षरा सिंह को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां कीं। एक ट्रोल ने गाना फ्लॉप होने की बात कही, जिस पर अक्षरा ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए उससे ही गाना चलाने की गाइड मांग ली। एक अन्य यूजर ने उन्हें गायिकी छोड़ने की सलाह दी, जिस पर अक्षरा ने कहा कि कुछ लोग उनके गाने पसंद करते हैं और उन्हें खुद भी गायिकी करने में मजा आता है।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके गानों के व्यूज और आवाज को लेकर भी टिप्पणी की। अक्षरा ने इन टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि भले ही हर किसी की पसंद अलग हो, लेकिन वह गायिकी जारी रखेंगी। नए गाने को लेकर अब उनके फैंस में रिलीज का इंतजार बढ़ गया है।
Poonam Report
The post अक्षरा सिंह के नए गाने ‘बेनाम इश्क’ को लेकर बढ़ी चर्चा, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब appeared first on Just Action.
What's Your Reaction?