लोहिया संस्थान में अंग प्रत्यारोपण यूनिट समेत कई अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण
लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंग प्रत्यारोपण यूनिट समेत कई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया। इनमें 40 बेड का इमरजेंसी वार्ड और मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 100 मरीजों की क्षमता वाला वेटिंग हॉल भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट का … The post लोहिया संस्थान में अंग प्रत्यारोपण यूनिट समेत कई अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण appeared first on Just Action.
लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंग प्रत्यारोपण यूनिट समेत कई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया। इनमें 40 बेड का इमरजेंसी वार्ड और मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 100 मरीजों की क्षमता वाला वेटिंग हॉल भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट का भी विमोचन किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अंग प्रत्यारोपण यूनिट शुरू होने से किडनी ट्रांसप्लांट की प्रतीक्षा सूची को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि संस्थान में जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही संस्थान रोबोटिक सर्जरी, गामा नाइफ, एआई आधारित डायग्नोस्टिक, एडवांस इमेजिंग, टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों में वर्चुअल आईसीयू का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया पर भी जोर दिया और कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता जरूरी है। मुख्यमंत्री के अनुसार पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर 41 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि अब 85 मेडिकल कॉलेज और दो एम्स संचालित हैं। एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक और पीजी सीटें 3,564 से बढ़कर 5,067 हो गई हैं।
संस्थान में प्रदेश सरकार के सहयोग से 194 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों तथा नर्सिंग कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित घोष समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Poonam Report
The post लोहिया संस्थान में अंग प्रत्यारोपण यूनिट समेत कई अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण appeared first on Just Action.
What's Your Reaction?