नहीं देना पड़ेगा UPI पर MDR चार्ज, One999 पोर्टल ने निकाला जुगाड़, जानें कैसे करता है काम?
हाल ही में सरकार ने यूपीआई मर्चेंट ट्रांनजेक्शन पर MDR चार्ज करने का ऐलान किया। जिसके बाद से ही ये फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक ऐसा प्लेटफॉर्मबना है जिससे आपको यूपीआई पेमेंट करने पर … The post नहीं देना पड़ेगा UPI पर MDR चार्ज, One999 पोर्टल ने निकाला जुगाड़, जानें कैसे करता है काम? appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
हाल ही में सरकार ने यूपीआई मर्चेंट ट्रांनजेक्शन पर MDR चार्ज करने का ऐलान किया। जिसके बाद से ही ये फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक ऐसा प्लेटफॉर्मबना है जिससे आपको यूपीआई पेमेंट करने पर चार्ज नहीं देना पड़ेगा। ये प्लेटफॉर्म किसी भी बिल को 1,999 के छोटे-छोटे QR कोड्स में बांट देता है। जिससे 2000 से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर लगने वाले MDR से बचा जा सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते है।
नहीं देना पड़ेगा UPI पर MDR चार्ज
दरअसल इस प्लेटफॉर्म का नाम One999 है। लेकिन सवाल ये भी है कि क्या वाकई में इस तरह का कोई प्लेटफार्म है? दरअसल इसको @aspizu_ नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसमें एक लिंक भी उपलब्ध करवाया हुआ है। इस लिंक को अगर क्लिक करें तो एक वेबसाइट खुलती है। जहां आप UPI ID, नाम और अमाउंट दर्ज कर 1999 रुपये के QR कोड जेनरेट कर सकते हैं।

जानें क्या है One999 पोर्टल?
aspizu_ नाम के यूजर ने बताया कि ये प्लेटफॉर्म किसी भी अमाउंट को 1999 रुपये के अलग-अलग QR कोड में बांटता है। यानी अगर आपको 10000 रुपये की मर्चेंट UPI पेमेंट करनी हो तो ये साइट आपको इसके छह क्यूआर कोर्ट बना कर देगी। जिसमें से पांच 1999 के और एक क्यूआर पांच रूपए का होगा। इस तरह पेमेंट 2000 से नीचे की होगी जिससे MDR नहीं लगेगा।
प्रैंक या फिर हकीकत?
हालांकि इस वेबसाइट या पोर्टल को यूजर ने प्रैंक के तौर पर शेयर किया है। साथ ही अपनी पोस्ट में उन्होंने अलग से इस बात का जिक्र भी किया है। ये केवल एक मजाक है। लेकिन पोर्टल को टेस्ट करने पर ये ठीक उसी तरह काम कर रहा है जैसा बताया गया है।

कहने का मतलब साफ है कि अगर आप इसमें UPI ID सही डालते है और QR कोड्स बनाते हैं। तो उन कोड्स पर असल में पेमेंट की जा सकती है। हालांकि इस पोर्ट्ल की सेफ्टी को जांचा नहीं जा सका है। ऐसे में व्यापारियों और आम लोगों को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
क्या कह रहे बाकी लोग?
हालांकि लोगों का कहना है कि भले ही ये प्रैंक के तौर पर बनाया गया हो लेकिन मार्केट में एक नए ऐप का आइडिया पिच हो गया है। इस तरह का ऐप बनाया जा सकता है।
The post नहीं देना पड़ेगा UPI पर MDR चार्ज, One999 पोर्टल ने निकाला जुगाड़, जानें कैसे करता है काम? appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?