कानपुर में नालों और सार्वजनिक मार्गों से 22 अतिक्रमण हटाए गए
कानपुर के वार्ड-20 स्थित नारामऊ क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर नालों और सार्वजनिक मार्ग से 22 अतिक्रमण हटाए। यह कार्रवाई बीएसएनएल कार्यालय से इंद्रानगर मोड़ होते हुए जीटी रोड तक की गई। अभियान के दौरान नाले के ऊपर और आसपास किए गए 12 अस्थायी तथा 10 स्थायी अतिक्रमण हटाए गए। … The post कानपुर में नालों और सार्वजनिक मार्गों से 22 अतिक्रमण हटाए गए appeared first on Just Action.
कानपुर के वार्ड-20 स्थित नारामऊ क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर नालों और सार्वजनिक मार्ग से 22 अतिक्रमण हटाए। यह कार्रवाई बीएसएनएल कार्यालय से इंद्रानगर मोड़ होते हुए जीटी रोड तक की गई। अभियान के दौरान नाले के ऊपर और आसपास किए गए 12 अस्थायी तथा 10 स्थायी अतिक्रमण हटाए गए।
नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए होर्डिंग, प्रचार पैनल और अन्य अवैध प्रचार सामग्री को भी हटाया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्ग, नाले या सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा न किया जाए।
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कर लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने हटाए गए अतिक्रमण वाले स्थानों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं, ताकि दोबारा कब्जा न हो सके।
अभियान अधीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सहायक अभियंता तोता राम, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक अवधेश वर्मा और जोनल प्रवर्तन दल के सदस्य शामिल रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और संबंधित सामग्री जब्त की जा सकती है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण, अवैध निर्माण और सार्वजनिक स्थलों के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
Poonam Report
The post कानपुर में नालों और सार्वजनिक मार्गों से 22 अतिक्रमण हटाए गए appeared first on Just Action.
What's Your Reaction?