Chamoli Tunnel accident : चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग धंसने से सात की मौत
चमोली के पीपलकोटी में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा हो गया है (Chamoli Tunnel accident)। सुरंग में पानी और मलबा आने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। कई मजदूर घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। अचानक आया पानी और मलबा मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम लगभग … The post Chamoli Tunnel accident : चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग धंसने से सात की मौत appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
चमोली के पीपलकोटी में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा हो गया है (Chamoli Tunnel accident)। सुरंग में पानी और मलबा आने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। कई मजदूर घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
अचानक आया पानी और मलबा
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास चमोली की पीपलकोटी में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में सरिया की वेल्डिंग करने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में पानी और मलबा सुरंग में आ गया। बताया जा रहा है कि पानी और मलबा इतनी तेजी से सुरंग में आया कि वहां काम कर रहे मजदूरों को बचने का मौका ही नहीं मिला और वो वहीं फंस गए। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय टनल के अंदर मौजूद श्रमिकों की संख्या को लेकर पुष्ट सूचना नहीं है लेकिन 22 मजदूर टनल के अंदर होने की बात कही जा रही है।
युद्धस्तर पर शुरू हुआ बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलने के बाद युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। NDRF, SDRF के साथ ही ITBP, सेना, पुलिस और अन्य एजेंसिया बचाव कार्य में जुट गईं। चूंकि तकरीन पांच फिट की ऊंचाई तक पानी भरा हुआ था लिहाजा बचाव कर्मियों को विशेष उपकरणों की मदद से अंदर जाना पड़ा। बचाव कर्मियों को पानी के अंदर कुछ मजदूरों के शव डूबे हुए मिले। रात साढ़े दस बजे के आसपास तक आई जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव कार्य में लगे जवानों ने 16 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया था। इस हादसे में सात श्रमिकों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हैं।
घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल मजदूरों को गोपेश्व के जिला अस्पताल में लाया गया है। इनमें से कुल 19 लोगों को अलसुबह तक पहुंचाया गया जिसमें से सात की मौत हो चुकी थी जबकि 12 श्रमिक गंभीर स्थिती में नहीं थे। हालांकि बाद में एक श्रमिक की हालत कुछ अस्थिर होने पर उसे श्रीनगर के बेस अस्पताल में भेज दिया गया।
सीएम धामी खुद लेते रहे अपडेट
हादसे की सूचना मिलने के कुछ ही देर में सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित आपदा प्रबंधन परिचानल केंद्र पहुंच गए। सीएम धामी खुद ही यहां बैठकर चमोली के पीपलकोटी में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करते रहे। सीएम धामी ने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से फोन पर बातचीत की और उन्हे हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। इसके साथ ही सीएम लगातार अधिकारियों के साथ संपर्क में लगे रहे।
हादसे में मारे गए और घायल मजदूरों में से अधिकतर बिहार और झारखंड से हैं। सीएम धामी ने बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर उन्हे राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
वहीं जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी भी मौके पर रात में ही पहुंच गए।
The post Chamoli Tunnel accident : चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग धंसने से सात की मौत appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?