27 जनवरी का राशिफल:सिंह राशि वालों को उन्नति मिलने के योग हैं, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम पूरा होगा

27 जनवरी, सोमवार को वृष राशि वालों की आर्थिक समस्याएं काफी तक ठीक हो जाएंगी। मिथुन राशि के लोगों को कामकाज में कई तरह के मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है। कर्क राशि वालों का रुका काम पूरा होने के योग हैं। सिंह राशि वालों को उन्नति और सफलता मिलने के योग हैं। तुला राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वृश्चिक राशि के लोग प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। धनु राशि वालों के काम तय समय पर पूरे होंगे। कुंभ राशि वालों का प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का कोई काम रुका है तो आज पूरा हो सकता है। इनके अलावा मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे पद के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- आज किसी कठिन समस्या का हल मिलने वाला है। अचानक किसी मित्र से मुलाकात का मौका मिलेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा दोनों की ही कई समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। साथ ही संतान से संबंधित भी कोई चिंता दूर होने से आप को राहत मिलेगी। नेगेटिव- कोई भी चुनौती आने पर अपना मनोबल बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित ही रखें। कुछ समय धर्म-कर्म के कार्यों में अपना योगदान देना आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा। जानवरों से छेड़छाड़ ना करें। व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने का प्लान है, तो उसके बारे में आज कार्य शुरू कर देना चाहिए। दूसरों के मामलों में ना उलझकर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। बिजनेस संबंधी नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जो कि भविष्य में फायदेमंद भी रहेंगे। नौकरी में मनचाहे पद के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। लव- परिवारजनों में आपसी तालमेल बेहतरीन बना रहेगा और घर में भी सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- पेट में जलन और दर्द की समस्या रह सकती हैं। तुरंत इलाज लेना जरूरी है साथ ही व्यवस्थित दिनचर्या भी रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6 वृष - पॉजिटिव- आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। जिसमें आपकी राय सर्वसम्मत रहेगी। अगर आपके राजनैतिक संपर्क हैं, तो उन्हें और अधिक बेहतर बनाएं। क्योंकि उनसे आपको उचित लाभ होने की स्थिति बन रही है। नेगेटिव- युवाओं को अपने किसी कार्य में परेशानियां और रुकावट आने से कुछ उदासी महसूस हो सकती है। वरिष्ठ लोगों की मदद लेना आपकी समस्या को हल करेगा। भूमि संबंधी कोई डील होने में पेपर्स को लेकर कुछ व्यवधान रह सकते हैं। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं काफी तक ठीक हो जाएंगी। पार्टनरशिप में आपसी सामंजस्य की कमी से नुकसान हो सकता है। ऑफिस में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें, तो उचित है। लव- घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा और पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। समय-समय पर उचित आराम ले तथा दवाई लेने में लापरवाही ना करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8 मिथुन - पॉजिटिव- आज कई तरह के सुअवसर मिलेंगे, सिर्फ इनका उचित लाभ उठाने की जरूरत है। अपने कार्यों के प्रति जी जान से जुट जाए, निश्चित ही आप लाभ की स्थिति में रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। नेगेटिव- फाइनेंस संबंधित मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए अपनी क्षमता से अधिक खर्च अथवा निवेश ना करें। अगर कर्ज व लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार करने की भी जरूरत है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाने में आपके प्रयास जरूरी हैं। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में कुछ नई जानकारियां मिलने से काम आसान होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को मन मुताबिक कोई कार्य मिलेगा, साथ ही किसी नए काम को शुरू करने की भी योजना बनेगी। लव- घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कोई पारिवारिक कार्य हल हो जाएगा और सुख-शांति का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से प्रतिकूल आहार और व्यवहार न रखें। आपकी ही लापरवाही की वजह से आपकी स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क - पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने वाला है। हालांकि बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। और किसी से तकरार ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। संतान के साथ एक मित्र की भांति उनका मार्गदर्शन करें। व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका निर्णय सकारात्मक रहेगा। अगर लोन लेने की प्लानिंग चल रही है, तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। नौकरी पेशा लोगों को अपने मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी। लव- परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। किसी नजदीकी संबंधित द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- इंफेक्शन आदि की समस्या होने पर तुरंत इलाज लें। मौसम के अनुकूल वस्तुओं का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1 सिंह - पॉजिटिव- आज दिन सामान्य ही रहेगा, लेकिन आपकी कड़ी मेहनत व परिश्रम से परिस्थितियों में अनुकूलता आ जाएगी। युवाओं के लिए सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। विदेश जाने की प्लानिंग साकार

Jan 26, 2025 - 21:34
 117  501.8k
27 जनवरी का राशिफल:सिंह राशि वालों को उन्नति मिलने के योग हैं, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम पूरा होगा

27 जनवरी का राशिफल: सिंह राशि वालों को उन्नति मिलने के योग हैं, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम पूरा होगा

Kharchaa Pani यह लेख नीतिका शर्मा, सुमिता जैन और पूजा दास की टीम द्वारा लिखा गया है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 27 जनवरी का राशिफल, जिसमें हम देखेंगे कि किस राशि के लोगों को किस प्रकार का फल मिलने वाला है। इस दिन कुछ राशियों के लिए खास अवसर आ रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सिंह राशि वालों का दिन

सिंह राशि वालों के लिए 27 जनवरी का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में उन्नति के लिए शुभ संकेत मिलेंगे। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। आपके काम की सराहना भी होगी और परिवार का समर्थन भी आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए निवेश का सही समय

यदि आप वृश्चिक राशि के हैं, तो यह दिन आपको प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में मदद करेगा। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए अच्छा समय है। इस दिन आपके लिए फायदेमंद सौदे हो सकते हैं, और आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए एक्शन लेने से न चूकें।

कुंभ राशि वालों के लिए लक्म की संभावना

कुंभ राशि वालों के लिए भी यह दिन प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सफलता का संकेत दे रहा है। आप किसी महत्वपूर्ण योजना को अमल में लाने का विचार कर सकते हैं। आपके द्वारा किया गया निवेश आज आपकी भविष्य की योजनाओं में सहायक सिद्ध होगा।

संक्षेप में

आज का राशिफल कई राशियों के लिए लाभकारी अवसर ला रहा है। सिंह राशि वालों को उन्नति मिलने की उम्मीद है, जबकि वृश्चिक और कुंभ राशि वालों का प्रॉपर्टी लेन-देन में अच्छा समय है। इसलिए आज के दिन का सकारात्मक इस्तेमाल करना आपके लिए महत्वपूर्ण है।

अंत में, हम यही कहेंगे कि हर राशि के लिए अपने भविष्य को संवारने का अवसर मिल सकता है। अपने आस-पास की परिस्थितियों को समझते हुए ही सही निर्णय लें।

अधिक अपडेट के लिए, visit kharchaapani.com.

Keywords

horoscope, January 27, zodiac signs, property buying, property selling, Singh Rashi, Vrishchik Rashi, Kumbh Rashi, astrology, fortune, success, financial growth.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow