नाबालिग को शराब बेचने के मामले में लखनऊ की कंपोजिट दुकान पर कार्रवाई, सेल्समैन हटाया गया

नाबालिग को शराब बेचने के मामले में लखनऊ की कंपोजिट दुकान पर कार्रवाई, सेल्समैन हटाया गयालखनऊ में एक कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन द्वारा नाबालिग को शराब बेचने का वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन … The post नाबालिग को शराब बेचने के मामले में लखनऊ की कंपोजिट दुकान पर कार्रवाई, सेल्समैन हटाया गया appeared first on Just Action.

Sep 15, 2026 - 00:34
 162  824
नाबालिग को शराब बेचने के मामले में लखनऊ की कंपोजिट दुकान पर कार्रवाई, सेल्समैन हटाया गया

नाबालिग को शराब बेचने के मामले में लखनऊ की कंपोजिट दुकान पर कार्रवाई, सेल्समैन हटाया गयालखनऊ में एक कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन द्वारा नाबालिग को शराब बेचने का वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे।

जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ ने 11 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच की। जांच में सामने आया कि मामला विकासनगर थाना क्षेत्र के शुभौली स्थित कंपोजिट दुकान से जुड़ा है। वीडियो में दुकान के सेल्समैन की एक व्यक्ति से कहासुनी दिखाई दे रही थी और नाबालिग को शराब बेचने का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान सेल्समैन का व्यवहार उचित नहीं पाया गया।

आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित सेल्समैन को तत्काल प्रभाव से दुकान से हटा दिया। इसके अलावा कंपोजिट दुकान के खिलाफ नियमानुसार प्रशमन की कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि इस तरह की घटना दोबारा सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाबालिगों को शराब की बिक्री या परोसे जाने और अवैध अथवा जहरीली शराब से जुड़े मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने आबकारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और दुकानों की व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली और सरकार की नीतियों के अनुरूप नियमों का पालन सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Poonam Report

The post नाबालिग को शराब बेचने के मामले में लखनऊ की कंपोजिट दुकान पर कार्रवाई, सेल्समैन हटाया गया appeared first on Just Action.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow