चंडीमंदिर थाना प्रभारी (SHO) और नाडा साहिब पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर बरामद हुआ मोबाइल

Just action Chandigarh पंचकुला (नाडा साहिब):नाडा साहिब गुरुद्वारा परिसर में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे एक शातिर चोर को रंगेहाथ दबोच लिया गया। पीड़ित युवक अमन प्रजापति ने सजगता दिखाते हुए चोर को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और नाडा साहिब चौकी पुलिस ने त्वरित … The post चंडीमंदिर थाना प्रभारी (SHO) और नाडा साहिब पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर बरामद हुआ मोबाइल appeared first on Just Action.

Sep 8, 2026 - 09:34
 128  3.5k
चंडीमंदिर थाना प्रभारी (SHO) और नाडा साहिब पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर बरामद हुआ मोबाइल

Just action
Chandigarh

पंचकुला (नाडा साहिब):नाडा साहिब गुरुद्वारा परिसर में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे एक शातिर चोर को रंगेहाथ दबोच लिया गया। पीड़ित युवक अमन प्रजापति ने सजगता दिखाते हुए चोर को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और नाडा साहिब चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चोर को अपनी कस्टडी में ले लिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीमंदिर थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर रामपाल सिंह और नाडा साहिब चौकी इंचार्ज के कुशल दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी से बेहद चतुराई और सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि महज 24 घंटे के अंदर अमन प्रजापति का चोरी हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया गया।
समय रहते फोन बरामद होने पर पीड़ित अमन प्रजापति ने राहत की सांस ली है। चंडीमंदिर थाना एसएचओ व नाडा साहिब चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस बेहतरीन और त्वरित कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है, जिससे जनता का पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

The post चंडीमंदिर थाना प्रभारी (SHO) और नाडा साहिब पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर बरामद हुआ मोबाइल appeared first on Just Action.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow