Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!, सभी जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार
Uttarakhand Weather Update 5 September: उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियों का दौर अभी थमने वाला नहीं है। कई दिनों से राज्य में झमाझम बारिश हो रही है। आज यानी पांच अगस्त को भी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। आज सभी … The post Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!, सभी जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
Uttarakhand Weather Update 5 September: उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियों का दौर अभी थमने वाला नहीं है। कई दिनों से राज्य में झमाझम बारिश हो रही है। आज यानी पांच अगस्त को भी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। आज सभी जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विज्ञान की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहेगा। ऐसे में सात सितंबर तक अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है।
Uttarakhand Weather Update 5 September: उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में शनिवार यानी 5 सितम्बर 2026 को मौसम विभाग ने भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
तो वहीं देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पौड़ी में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सात सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 7 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम बेहद सक्रिय रहने वाला है। ऐसे में राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 6 सितम्बर को भी उत्तराखंड के सभी जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा 7 सितम्बर को भी सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी।
The post Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!, सभी जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?