शिक्षक दिवस पर ‘सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी’ ने किया शिक्षकों को सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी, रायपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों को सम्मानित … The post शिक्षक दिवस पर ‘सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी’ ने किया शिक्षकों को सम्मानित appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Sep 6, 2026 - 00:34
 101  1.2k
शिक्षक दिवस पर ‘सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी’ ने किया शिक्षकों को सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी, रायपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों को सम्मानित

समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन सिंह बुटोला, रसायन प्रवक्ता शीतल सिंह, द्वारका प्रसाद पुरोहित, विपुल मिश्र, वीरेंद्र सिंह नेगी और कुलदीप सिंह भंडारी सहित सभी शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के प्रति समाज के सम्मान और कृतज्ञता का सराहनीय प्रयास बताया।

बच्चों के नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास भी करते हैं शिक्षक: अध्यक्ष

संस्था की अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, संस्कारों और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का भी विकास करते हैं। एक बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

गुरुओं का आभार व्यक्त करना है आयोजन का उद्देश्य

संस्था की ओर से कहा गया कि इस आयोजन का उद्देश्य उन गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है, जिन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और जीवन में सही दिशा प्रदान करने का कार्य किया है। साथ ही, समाज के प्रति शिक्षकों के निस्वार्थ योगदान को सामने लाना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

The post शिक्षक दिवस पर ‘सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी’ ने किया शिक्षकों को सम्मानित appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow