कानपुर में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, 1887 श्रमिकों की हुई जांच
कानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। पनकी औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग कुंज स्थित आईआईए भवन और ईएसआईएस औषधालय में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश सौम्या … The post कानपुर में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, 1887 श्रमिकों की हुई जांच appeared first on Just Action.
कानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। पनकी औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग कुंज स्थित आईआईए भवन और ईएसआईएस औषधालय में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश सौम्या अग्रवाल ने श्रमिकों से विभाग की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर चिकित्सकों और श्रमिकों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। शाम पांच बजे तक कुल 1887 श्रमिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान पैथोलॉजिकल जांच, दवा वितरण और चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
शिविर में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत 12 निर्माण श्रमिकों और उनके परिजनों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इन योजनाओं के तहत कुल 12 लाख 3 हजार 62 रुपये की धनराशि का लाभ प्रदान किया गया।
श्रम आयुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि कानपुर से प्रदेश का पहला श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल को जल्द ही प्रदेश के सभी 75 जिलों तक विस्तार देने की योजना है। उन्होंने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और पात्र होने पर उनका लाभ उठाने की अपील की।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की ओर से पहली बार इतने व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया है और श्रमिकों को अन्य श्रमिकों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करना चाहिए।
शिविर में श्रमिकों के पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। डिजिटल माध्यम से 50 श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जबकि आठ निर्माण श्रमिकों का बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में पंजीकरण कराया गया। अधिकारियों के अनुसार ऐसे शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश जुनैद अहमद, अपर श्रमायुक्त कानपुर क्षेत्र शमीम अख्तर, ईएसआईएस के निदेशक बसंत अग्रवाल सहित श्रम विभाग, चिकित्सा विभाग और आईआईए के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Poonam Report
The post कानपुर में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, 1887 श्रमिकों की हुई जांच appeared first on Just Action.
What's Your Reaction?