उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। वैज्ञानिकों ने 18 सितम्बर के लिए देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 18 सितम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने 18 सितम्बर यानी आज के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों … The post उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। वैज्ञानिकों ने 18 सितम्बर के लिए देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
18 सितम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 18 सितम्बर यानी आज के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो आज देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की से माध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
19 और 20 सितम्बर को कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम
वहीं वैज्ञानिकों की माने तो 19 सितम्बर को राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 20 सितम्बर को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
The post उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?